विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देहरादून: दूल्हा-दुल्हन मिले कोरोना संक्रमित, दो रिश्तेदारों की मौत; शादी में शामिल हुए लोगों की ट्रेंसिंग में जुटी पुलिस

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 07 Dec 2020 11:12 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2020 10:07 PM (IST)

Coronavirus Outbreak कोरोना की वजह से कुछ वक्त पहले लोग शादियां टाल रहे थे लेकिन अब हर दिन बड़ी तादाद ...और पढ़ें

देहारदून: दूल्हा-दुल्हन मिले कोरोना संक्रमित, दो रिश्तेदारों की मौत।
देहारदून: दूल्हा-दुल्हन मिले कोरोना संक्रमित, दो रिश्तेदारों की मौत।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Coronavirus Outbreak  कोरोना की वजह से कुछ वक्त पहले लोग शादियां टाल रहे थे, लेकिन अब हर दिन बड़ी तादाद में जोड़े परिणय सूत्र में बंध रहे हैं। शादी के उल्लास में लोग एहतियात भूलते जा रहे हैं। देहरादून में भी एक शादी कोरोना का केंद्र बन गई है। न केवल शादी में शामिल कई रिश्तेदार संक्रमित हुए, बल्कि कोरोना के कारण दो लोग की मौत भी हो गई। अब जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमें कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग में जुटी हुई हैं। 

जानकारी के अनुसार 20 नवंबर को दून के कोतवाली सदर इलाके में एक सैन्य अधिकारी की बेटी और मर्चेंट नेवी में तैनात एक युवक की शादी हुई थी। नवदंपती को कुल देवता की पूजा के लिए हिमाचल प्रदेश जाना था, इसलिए उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें दोनों संक्रमित पाए गए। इसके बाद दूल्हे की मां, बहन भी संक्रमित निकलीं।

रिश्तेदारों को बताया गया तो उन्होंने भी कोरोना जांच कराई। इसमें मौसा, मौसी, मामा और मामी पॉजिटिव पाए गए। इसी बीच मौसा अहमदाबाद में एक अस्पताल में भर्ती हुए और दो दिसंबर को उनका निधन हो गया। इसके बाद दून में दूल्हे के मामा की भी मौत हो गई। विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो शादी में आए लोग को ट्रेस किया गया। शादी में करीब 70 लोग शामिल हुए थे।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित के अनुसार, शादी में शामिल होने वाले 58 लोग को ट्रेस कर लिया गया है। सभी के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। अन्य लोग को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक दूल्हा-दुल्हन समेत कुल नौ लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक महिला दून अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका डायलिसिस भी चल रहा है। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand Coronavirus Update: उत्तराखंड में 680 और लोग कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से पांच हजार पार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।