विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने मसूरी में चाय का लिया आनंद, प्रशंसक के साथ खिंचाई फोटो

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 23 Dec 2020 12:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Dec 2020 07:54 PM (IST)

बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज सुबह शूटिंग के दौरान फुर्सत के पलों में पिक्‍चर पैलेस के पास एक चाय ...और पढ़ें

मसूरी में एक प्रशंसक के साथ बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती।
मसूरी में एक प्रशंसक के साथ बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती।

संवाद सूत्र, मसूरी। बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने आज सुबह शूटिंग के दौरान फुर्सत के पलों में पिक्‍चर पैलेस के पास एक चाय की दुकान में चाय का आनंद लिया। इस दौरान उन्‍होंने प्रशंसकों के साथ भी फोटो खिंचाई। बुधवार सुबह मसूरी के पिक्‍चर पैलेस पर 'द कश्मीर फाइल' वेब सीरीज की शूटिंग की गई। इस दौरान शूटिंग में अभिनेता अनुपम खेर और पुनीत इस्सर ने भी हिस्‍सा लिया। गौरतलब है कि इन दिनों निर्माता विवेक अग्निहोत्री वेब सीरीज की शूटिंग के लिए यूनिट के साथ मसूरी में हैं। 

अनुपम खेर को भा रहीं मसूरी की वादियां

शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर को यहां वादियां भा रही हैं। वह कुदरत के नजारों का लुत्फ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, वह प्रशंसकों को भी निराश नहीं कर रहे। एक दिन अभिनेता अनुपम सुबह सैर पर निकले तो चाय की दुकान में चले गए और दुकान मालिक इंद्रदत्त सेमवाल से देर तक बातें करते रहे। उनसे मिलकर अभिभूत सेमवाल बोले 'अनुपम सचमुच अनुपम हैं।' साथ ही इंटरनेट मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया।

अनुपम खेर ने साझा किया चाहत से बातचीत का वीडियो

वेब सीरीज 'द कश्मीर फाइल' में बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी की भूमिका देहरादून की रहने वाली बाल कलाकार चाहत राजावत निभा रही हैं। बीते दिनों अनुपम खेर ने उससे बातचीत का वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया। चाहत के विचारों ने अभिनेता अनुपम खेर का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें: Best Female Actress Award: 'बुलबुल' के लिए तृप्ति डिमरी को बेस्ट फीमेल एक्टे्रस अवार्ड