विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Best Female Actress Award: 'बुलबुल' के लिए तृप्ति डिमरी को बेस्ट फीमेल एक्टे्रस अवार्ड

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 22 Dec 2020 12:29 PM (IST)

फिल्मफेयर की ओर से मुंबई में आयोजित फ्लाईएक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड में उत्तराखंड की बेटी तृप्ति डिमरी को फिल्म बुलबुल ...और पढ़ें

उत्तराखंड की बेटी तृप्ति डिमरी को फिल्म 'बुलबुल' के लिए बेस्ट एक्टे्रस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल का अवार्ड मिला है।
उत्तराखंड की बेटी तृप्ति डिमरी को फिल्म 'बुलबुल' के लिए बेस्ट एक्टे्रस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल का अवार्ड मिला है।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Best Female Actress Award फिल्मफेयर की ओर से मुंबई में आयोजित फ्लाईएक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड में उत्तराखंड की बेटी तृप्ति डिमरी को फिल्म 'बुलबुल' के लिए बेस्ट एक्टे्रस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल का अवार्ड मिला है। अवार्ड में इस वर्ष रिलीज हुई फिल्मों को चुना गया था। 

लॉकडाउन में बड़ी फिल्में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुईं। इसमें ओटीटी प्लेटफार्म को देखने का क्रेज बढ़ा तो ओरिजिनल कंटेट देखने को मिले। फिल्मफेयर ने इस वर्ष रिलीज होने वाली फिल्में नामित की। इनमें निर्देशक अन्विता दत्त व प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा की फिल्म बुलबुल को भी शामिल किया गया। 

शनिवार को मुंबई के एक होटल में आयोजित फ्लाइएक्स फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड 2020 में बेस्ट फिल्म व एक्टर-एक्ट्रेस की घोषणा की गई, जिसमें से बुलबुल के लिए तृप्ति को बेस्ट एक्ट्रेस इन ओरिजिनल फिल्म फीमेल का अवार्ड   दिया गया। बुलबुल में तृप्ति मुख्य भूमिका में नजर आईं। 

इस फिल्म में उन्होंने बंगाली बहू की भूमिका निभाई। रहस्यमयी कहानी पर आधारित यह फिल्म 24 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। वहीं, तृप्ति ने अवार्ड मिलने के बाद कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उनकी फिल्म को दर्शकों ने देखा और समर्थन मिला। 

पोस्टर ब्वॉयज से कॅरियर की शुरुआत 

पोस्टर ब्वॉयज से अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाली तृप्ति डिमरी मूल रूप से रुद्रप्रयाग जनपद के नाग ककोड़खाल निवासी हैं। इनका परिवार दिल्ली में रहता है। तृप्ति ने कुछ साल पहले ही बॉलीवुड में अपना कॅरियर शुरू किया। तृप्ति 2017 में श्रेयस तलपड़े की कॉमेडी फिल्म पोस्टर ब्वॉयज और 2018 में प्रेमकथा पर आधारित फिल्म लैला मजनू में काम कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: अभिनेता अनुपम खेर ने दून की बच्‍ची का वीडियो किया शेयर, उसके विचारों से हुए प्रभावित; जानिए बच्‍ची ने ऐसा क्‍या कहा