विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भी गांवों का दौरा करेंगे भाजपा सांसद, विधायक, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Published: Tue, 25 May 2021 08:45 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरे होने पर 30 मई को भाजपा सांसद विधायक सभी मोर्चे व ...और पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सात साल पूरे होने पर 30 मई को भाजपा सांसद, विधायक, सभी मोर्चे व अन्य पदाधिकारी देशभर में एक लाख गांवों का भ्रमण कर सेवा कार्य करेंगे। इस दौरान 50 हजार यूनिट रक्त भी एकत्र किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। इस कड़ी में प्रदेश भाजपा ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि प्रत्येक सांसद को दो गांवों का भ्रमण करना होगा। मंत्री किसी गांव को चिह्नित कर वर्चुअल माध्यम से जनता से जुड़ेंगे। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम स्तर पर भी जिम्मेदारी तय होगी। भ्रमण के दौरान गांवों में मास्क, सैनिटाइजर, राशन किट, दवाई, काढ़ा समेत जरूरी सामग्री वितरित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आक्सीमीटर से ग्रामीणों का आक्सीजन लेबल चेक करने के साथ ही आरटीपीसीआर टेस्ट की व्यवस्था कराई जा सकती है। सभी मोर्चो को रक्तदान शिविरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि सभी जगह गांव चिह्नित कर लिए जाएं, ताकि 30 मई को सहूलियत रहे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के क्रम में पार्टी ने तैयारियों में जुट गई है।

कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति

भाजपा की जिला व मंडल इकाइयों के अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठकों की कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सोमवार को पौड़ी, हरिद्वार, देहरादून महानगर, पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा जिलों की अलग अलग बैठकें लीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना को हराने के लिए हमें एकजुट होकर लडऩा है और सेवा कार्यों से विरोधियों को जवाब भी देना है। कोरोना काल में सेवा ही सच्ची राजनीति का संदेश देते हुए उन्होंने पार्टीजनों को अधिक सक्रियता से सेवा कार्यों में जुटने को कहा।

यह भी पढ़ें-Uttarakhand Politics: सीएम तीरथ सिंह रावत की दरियादिली पर कांग्रेस का पाती से प्रहार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें