विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- वैक्सीन को लेकर नौटंकी कर रही कांग्रेस

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 05 Jun 2021 09:17 AM (GMT+05:30)

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस नौटंकी ...और पढ़ें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर कांग्रेस नौटंकी कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यह वही कांग्रेस है, जो पहले वैक्सीन को भाजपा और मोदी वैक्सीन से संबोधित कर रही थी। और तो और, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वैक्सीन न लगाने तक की घोषणा कर दी थी। कांग्रेस की मंशा शुरू से ही वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करना था।

कौशिक ने एक वक्तव्य में कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों की हठधर्मिता और अविश्वास के वातावरण से वहां काफी वैक्सीन खराब हो गई थी। हकीकत यह है कि कांग्रेस सेवा की बजाए जनता से लड़ रही है। मास्क, सैनिटाइजर, ब्लड, आक्सीजन और राशन वितरण जैसे कार्य करने के बजाय कांग्रेस धरना-प्रदर्शन में मशगूल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन के बाद अब 18 से 45 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। देश में दिसंबर से पहले सभी राज्यों में वैक्सीनेशन की प्रधानमंत्री पहले ही घोषणा कर चुके हैं।

-------------------------------- 

प्रत्येक दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में करें स्वीकार

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक दिन को पर्यावरण दिवस के रूप में स्वीकार करने पर ही हम अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में काम कर सकेंगे। यही संकल्प भावी पीढ़ी के लिए बेहतर उपहार होगा।

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जारी संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि आज पूरी दुनिया पर्यावरण को लेकर चिंतित है और इसके संरक्षण को निरंतर प्रयास हो रहे हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। रावत ने कहा कि उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में पर्यावरण संरक्षण उनकी शीर्ष प्राथमिकता में रहा। फिर चाहे वह हिमालय दिवस की बात हो या हरेला पर्व की, इनमें पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित किया गया।

प्रदेश में वृहद पौधारोपण के साथ ही नदियों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में कदम उठाए गए। प्लास्टिक व थर्मोकोल के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया। गैरसैंण विधानसभा भवन को ई-विधानसभा बनाने के संकल्प के साथ ई-कैबिनेट की शुरुआत की गई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मसूरी में हिमालयन कान्क्लेव में मसूरी संकल्प पारित किया गया।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ने मुफ्त टीकाकरण की मांग को लेकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार पर लगाए आरोप

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें