Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP MLA Mahesh Negi Case: गुरुग्राम के अस्पताल में भर्ती हुए भाजपा विधायक महेश नेगी, पुलिस कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 29 Sep 2020 10:43 AM (IST)

    दुष्कर्म के आरोप में फंसे द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। तबीयत खराब होने की जानकारी खुद महेश नेगी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है।

    दुष्कर्म के आरोप में फंसे द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

    देहरादून, जेएनएन। BJP MLA Mahesh Negi Case दुष्कर्म के आरोप में फंसे द्वाराहाट सीट से भाजपा विधायक महेश नेगी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। तबीयत खराब होने की जानकारी खुद महेश नेगी ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। वहीं, इस मामले में विधायक पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस कभी भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अल्मोड़ा जिले की एक महिला से दुष्कर्म और उसके बच्ची का पिता होने के आरोपों से घिरे द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट जारी कर अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा एक पत्र भी अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया है। पत्र में कोरोना महामारी के कारण लंबित उनकी विधानसभा क्षेत्र के कुछ सड़कों के निर्माण का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है। बता दें कि, पीड़ि‍ता के मजिस्ट्रेटी बयान व मसूरी के होटल से साक्ष्य जुटाने के बाद भाजपा विधायक महेश नेगी की गिरफ्तारी पर भी तलवार लटक रही है। महिला का आरोप है कि विधायक नेगी ने नेपाल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, देहरादून और हल्द्वानी में भी डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला, विधायक नेगी को अपनी बच्ची का पिता बताकर डीएनए टेस्ट करवाने की भी मांग कर रही है।

    यह भी पढ़ें: BJP MLA Case: विधायक की बढ़ीं मुश्किलें, मसूरी के होटल में मिली कमरा बुक कराने की एंट्री

    अन्य स्थानों पर भी जाएगी टीम

    मसूरी के होटल के रजिस्टर में एक दिसंबर 2018 को दोनों के ठहरने की पुष्टि हुई है। रजिस्टर में दोनों के हस्ताक्षर भी मिले हैं। अब जांच टीम पीडि़ता को उन स्थानों पर भी लेकर जाएगी, जहां-जहां विधायक महेश नेगी पीड़ि‍ता को लेकर गए थे। वहीं, मंगलवार को पुलिस एक बार फिर रेसकोर्स स्थित विधायक निवास के फ्लैट नंबर 62 का ताला खुलवाने का प्रयास करेगी। पीड़ि‍ता का आरोप है कि विधायक महेश नेगी ने फ्लैट में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, विधायक के बीमार होने से फ्लैट के खुलने की संभावना कम ही लग रही है। 

    यह भी पढ़ें: देवर ने महिला से दुष्कर्म कर बनाई वीडियो, बेटे को जान से मारने की धमकी; शिकायत पर पति ने दिया तीन तलाक

    comedy show banner
    comedy show banner