विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

थराली विधानसभा सीट की अग्निपरीक्षा को लेकर भाजपा आश्वस्त

By Edited By:
Published: Tue, 29 May 2018 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 May 2018 05:22 PM (IST)

सवा साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में एकतरफा बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा से ...और पढ़ें

थराली विधानसभा सीट की अग्निपरीक्षा को लेकर भाजपा आश्वस्त
थराली विधानसभा सीट की अग्निपरीक्षा को लेकर भाजपा आश्वस्त

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: सूबे में सत्तासीन भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा सरीखा थराली विधानसभा उप चुनाव आचिारकार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। सवा साल पहले हुए विधानसभा चुनाव में एकतरफा बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ गया है। चुनाव नतीजा तय करेगा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल के प्रति मतदाताओं का नजरिया क्या है। हालांकि भाजपा थराली सीट को बरकरार रखने के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। 

भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन से रिक्त हुई थराली विधानसभा सीट पर भाजपा ने सहानुभूति का लाभ लेने के लिए स्व. शाह की पत्‍‌नी मुन्नी देवी को ही प्रत्याशी बनाया। दरअसल, इस एक सीट के उपचुनाव से प्रदेश सरकार और भाजपा की प्रतिष्ठा सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। 

गत वर्ष के विधानसभा चुनाव में भाजपा तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीत कर सत्ता में आई थी। विधानसभा चुनाव के बाद यह पहला अवसर है जब भाजपा और कांग्रेस चुनाव मैदान में आमने-सामने हैं। उप चुनाव का नतीजा भाजपा के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यह एक तरह से सरकार के सवा साल के कार्यकाल को प्रतिबिंबित करेगा। 

साथ ही यह आगामी नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में पार्टी के मनोबल को प्रभावित करेगा। पिछली बार की अपेक्षा इस बार थराली में लगभग साढे़ छह फीसद कम मतदान हुआ। हालांकि उप चुनाव में अमूमन मतदाता कम ही वोट डालने निकलता है। इसीलिए भाजपा परिणाम को लेकर आश्वस्त है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि थराली उपचुनाव में स्थानीय जनता ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेगी।

यह भी पढ़ें: थराली विधानसभा उप चुनाव में 53.43 प्रतिशत हुआ मतदान

यह भी पढ़ें: भाजपा के चार साल का जश्न बनाम कांग्रेस का विश्वासघात दिवस

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है उत्तराखंड से बेहद लगाव