राज्य ब्यूरो, देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली शानदार सफलता से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जश्न मनाया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई तो ढोल-नगाड़ों की थाप पर पार्टी कार्यकर्ता खूब झूमे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पंचायतों में पार्टी को मिली जीत को कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम बताया।
पंचायत चुनाव की मतगणना को देखते हुए प्रदेश भाजपा की नजरें इस पर टिकी थीं। इसके लिए चुनाव परिणाम का पल-पल का अपडेट लिया जा रहा था। नतीजतन, प्रदेश कार्यालय में गहमागमी बनी हुई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद मतगणना समाप्त होने और पंचायतों में सभी पदों पर पार्टी के शानदार प्रदर्शन पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुशी से जूझ उठे। शाम को उन्होंने प्रदेश कार्यालय में जमकर जश्न मनाया।
प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में जीत के लिए बधाई दी। साथ ही इस जीत को शानदार बनाने के लिए अथक प्रयासों व मेहनत के लिए सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।
इस अवसर पर देहरादून के महापौर सौरभ थपलियाल, विधायक खजान दास व सविता कपूर, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, विनोद उनियाल, डा आदित्य कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, कमलेश रमन समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।