विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bird Flu: देहरादून में 165 पक्षियों की मौत, वन विभाग में हड़कंप

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 10 Jan 2021 02:17 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:05 PM (GMT+05:30)

Bird FluBird Flu Alert उत्तराखंड में भले ही अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बड़ी संख्या में ...और पढ़ें

Bird Flu: देहरादून के भंडारी बाग में मृत मिले करीब 200 कौए, वन विभाग की टीम में हड़कंप।
Bird Flu: देहरादून के भंडारी बाग में मृत मिले करीब 200 कौए, वन विभाग की टीम में हड़कंप।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Bird Flu Alert  उत्तराखंड में भले ही अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बड़ी संख्या में पक्षियों के मृत मिलने से हड़कंप जरूर मच गया है। देहरादून में एक ही दिन में 165 पक्षियों के शव मिले हैं। जिससे वन विभाग के साथ ही पशुपालन विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। पांच पक्षियों के सैंपल भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आइवीआरआइ) बरेली भेज दिए गए हैं। हालांकि, चार दिन पूर्व भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट भी अभी नहीं आई है। 

रविवार को देहरादून में 162 कौए, दो कबूतर और एक चील मृत पाए गए। वन विभाग को दून के बांबे बाग में बड़ी संख्या में कौओं की मौत की सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची और जांच की। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि बाग से करीब 121 कौओं के शव मिले। हालांकि, इनमें ज्यादातर शव कई दिन पुराने होने के कारण सड़ गए थे। इनमें से एक से दो दिन के भीतर मरे कौओं के सैंपल बरेली भिजवा दिए गए हैं। इसके अलावा दून के गांधीग्राम में छह और बंगाली कोठी से एक कौआ मृत पाया गया। वहीं, ऋषिकेश में 31 कौए और दो कबूतर मरे मिले। डोईवाला में भी दस कौए मृत पाए गए। प्रदेश के अन्य शहरों में जगह-जगह कौओं के मरने के मामले सामने आ रहे हैं। जिसको देखते हुए वन विभाग और पशुपालन विभाग के कार्मिकों को पीपीई किट समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। मृत कौओं को आबादी से दूर दफनाया जा रहा है। पूर्व में भेजे गए सैंपलों की रिपोर्ट भी एक-दो दिन में आने की उम्मीद है। जिसके बाद ही बर्ड फ्लू को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- देहरादून के SSP कार्यालय में मृत पाए गए दो कौए, Bird Flu की आशंका के बीच जांच को भेजे सैंपल