विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैरिकेडिंग तोड़ भारी संख्या में जुटे कांग्रेस समर्थकों के साथ जुड्डो कूच करने निकले प्रीतम सिंह, पुलिस ने रोका

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Mon, 04 Oct 2021 01:31 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 02:11 PM (IST)

जुड्डो में धरना दे रहे लोहारी के 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने से ग्रामीण भी काफी आक्रोशित हैं। वहीं नेता ...और पढ़ें

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लोहारी जाने से रोकने को बाड़वाला पुलिस छावनी में तब्दील।
नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लोहारी जाने से रोकने को बाड़वाला पुलिस छावनी में तब्दील।

जागरण संवाददाता, विकासनगर। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह को लोहारी जाने से रोकने को बाड़वाला पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया। बाड़वाला तिराहे पर व्यासी बांध परियोजना प्रभावितों के समर्थन में पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर भारी संख्या में जुटे कांग्रेस समर्थकों के साथ प्रीतम सिंह ने जुड्डो के लिए कूच किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। आपको बता दें कि जुड्डो में धरनारत 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार करने से ग्रामीण भी काफी आक्रोशित हैं, जिसको देखते हुए व्यासी परियोजना स्थल क्षेत्र में भी पुलिस और पीएसी तैनात है।

जमीन के बदले जमीन की मांग को लेकर लोहारी के ग्रामीण यमुना घाटी लखवाड़ व्यासी बांध प्रभावित समिति के बैनर तले 121वें दिन धरना दे रहे थे। रविवार सुबह प्रशासनिक अमले ने धरनास्थल खाली कराकर लंबे समय से बंद व्यासी परियोजना का निर्माण कार्य यूजेवीएनएल ने शुरू करा दिया था। व्यासी विद्युत परियोजना के कार्यों में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व आंदोलन कर कार्य को प्रभावित करने, काफी समझाने की कोशिश के बावजूद आंदोलन को और उग्र रूप से चलाने और शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर पुलिस ने धरनारत 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

दरअसल, ग्रामीणों को धरनास्थल से हटाने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अमले ने चार दिन पहले भी कोशिश की थी, लेकिन उस समय ग्रामीणों के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह धरने पर बैठ गए थे। नेता प्रतिपक्ष ने ग्रामीणों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने को प्रशासनिक अधिकारियों से कहा था, लेकिन रविवार को एडीएम प्रशासन एसके बरनवाल, एसपी देहात स्वतंत्र कुमार, उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार, एसडीएम चकराता सौरभ असवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल, लखवाड़ व्यासी के अधिशासी निदेशक राजीव अग्रवाल, कोतवाल प्रदीप बिष्ट आदि पुलिस बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर 17 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें- प्रबंधन पर गुमराह करने का आरोप, आंदोलनरत ऊर्जा के तीनों निगम हड़ताल पर अडिग

इसके विरोध में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सोमवार को लोहारी जाने का एलान किया था, जिसे देखते हुए बाड़वाला में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अभी तक मौके पर नेता प्रतिपक्ष कांग्रेसियों के साथ नहीं पहुंचे हैं, हालांकि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं की बाड़वाला में भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर सड़कों पर उतरे स्वजन, मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन पर माने