विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोगों को गुदगुदाएगा बजरंगी भाईजान का गढ़वाली संस्करण बजरंगी भैजी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 20 Aug 2018 09:07 AM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 09:12 AM (IST)

सलमान खान की लोकप्रिय फिल्म बजरंगी भाई जान का गढ़वाली संस्करण बजरंगी भैजी तैयार हो गया है। हास्य फिल्म बजरंगी भैजी गढ़वाली लोगों के सीधे-सादे और परोपकारी स्वभाव को दर्शाएगी।

लोगों को गुदगुदाएगा बजरंगी भाईजान का गढ़वाली संस्करण बजरंगी भैजी
लोगों को गुदगुदाएगा बजरंगी भाईजान का गढ़वाली संस्करण बजरंगी भैजी

देहरादून, [जेएनएन]: सलमान खान की लोकप्रिय फिल्म बजरंगी भाई जान का गढ़वाली संस्करण बजरंगी भैजी तैयार हो गया है। पाइन फिल्मस के बैनर तले बनी हास्य फिल्म बजरंगी भैजी गढ़वाली लोगों के सीधे-सादे और परोपकारी स्वभाव को दर्शाएगी। 

बजरंगी भैजी का किरदार सूरज पटवाल निभा रहे हैं। फिल्म में परिवार से बिछड़ गई नेपाली बच्ची और बजरंगी भैजी को उसके घर सही-सलामत पहुंचाने की कहानी दिखाई गई है।

प्रेस क्लब में फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया गया। 20 मिनट की अवधि की इस फिल्म में बाल कलाकार आयुष ममगाईं ने नंदू का किरदार निभाया है। नेपाली बच्ची के रूप में प्रज्ज्वल ममगाईं ने अभिनय किया है। 

फिल्म के निर्माता रचित पोखरियाल हैं। कहानी व निर्देशन रवि ममगाईं, कैमरा और एडिटिंग नागेंद्र प्रसाद ने किया है। फिल्म के विमोचन के अवसर पर उत्तराखंड के जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, गायक गजेंद्र राणा, गायिका मीना राणा, संगीता ढौंढियाल, एसपी ममगाईं, मणि भारती, सुनील मैखुरी, सते सिंह पटवाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: बत्ती गुल 'बल' मीटर चालू 'ठहरा', फिल्‍म का ट्रेलर हुआ रिलीज

यह भी पढ़ें: मधुर भंडारकर बोले, फिल्म इंडस्ट्री पर हावी हो रहा है व्यवसायीकरण