विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Murder Case: अंकिता हत्याकांड से जुड़े वनअंतरा रिसार्ट पर देर रात बुलडोजर से हुई तोड़फोड़, देखें वीडियो

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2022 01:35 AM (IST)

अंकिता हत्याकांड से जुड़े रिसार्ट में देर रात एक जेसीबी पहुंच गया। जेसीबी ने रिसॉर्ट के एक हिस्से में तोड़फोड़ ...और पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रिसॉर्ट में देर रात एक जेसीबी पहुंच गया।
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रिसॉर्ट में देर रात एक जेसीबी पहुंच गया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े रिसॉर्ट में देर रात एक जेसीबी पहुंच गया। जेसीबी ने रिसॉर्ट के एक हिस्से में तोड़फोड़ भी शुरू कर दी। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर कुछ ही देर में जबरदस्त तरीके से प्रसारित हो गया। वास्तव में यह जेसीबी इसी रिसॉर्ट की संपत्ति पर चला था। मगर, यह जेसीबी किसका था, इसकी देर रात तक किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। हालांकि, कुछ देर बाद जेसीबी यहां से वापस भी हो गया।

गुमशुदगी के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया

शुक्रवार को गंगा भोगपुर स्थित वनअंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के पद पर तैनात पौड़ी निवासी अंकिता भंडारी कि पांच दिन से चल रही गुमशुदगी के बाद हत्या का मामला प्रकाश में आया था। जिसके बाद लगातार नागरिकों में रोष व्याप्त है।

देर रात रिसॉर्ट पर पहुंची एक जेसीबी

नागरिक कथित रूप से नियम विरुद्ध बने इस रिसॉर्ट को ध्वस्त करने की मांग भी उठा रहे थे। शुक्रवार देर रात करीब 12:00 बजे इस रिसॉर्ट में एक जेसीबी पहुंचा। जेसीबी ने रिसोर्ट के बाएं हिस्से में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि इस हिस्से में दोपहर में भी स्थानीय ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर रिसॉर्ट के शीशे तोड़ दिए थे। इस जेसीबी ने शेष बचे शीशों को भी तोड़ दिया।

Ankita Murder Case: नहर में डूबने से पहले छटपटाती रही अंकिता, कहती रही मुझे बचा लो, पर हत्यारे छलकाते रहे जाम

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ वीडियो

यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ तो तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। कई इंटरनेट मीडिया यूजर्स ने इसे सरकार और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई बताते हुए शेयर किया। देर रात तक इस संबंध में जब अधिकारियों से पूछताछ करने की कोशिश की गई तो किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

एडिशनल एसपी पौड़ी शेखर सुयाल ने बताया कि उन्हें भी उक्त संपत्ति पर जेसीबी चलने की जानकारी प्राप्त हुई है। मगर, जब पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, तब तक मुक्त जेसीबी वहां से वापस हो गई थी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

VIDEO: Ankita Murder Case में गुस्साई भीड़ ने पुलिस कस्‍टडी में आरोपितों को पीटा, रिजार्ट पर निकाला गुस्सा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।