विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिनेता अनुपम खेर ने मसूरी में सूर्यास्त के अनुपम दृश्य को निहारा, जानिए ट्वीट कर क्‍या कहा...

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 19 Dec 2020 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 11:09 PM (IST)

Actor Anupam Kher जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर बीते शुक्रवार शाम को पैदल ही कैमल्स बैक रोड़ की सैर ...और पढ़ें

मसूरी में कैमल्स बैक रोड स्थित हवाघर से सूर्यास्त के नजारे को निहारते हुए अभिनेता अनुपम खेर।
मसूरी में कैमल्स बैक रोड स्थित हवाघर से सूर्यास्त के नजारे को निहारते हुए अभिनेता अनुपम खेर।

जागरण कार्यालय, मसूरी। Actor Anupam Kher जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर बीते शुक्रवार शाम को पैदल ही कैमल्स बैक रोड़ की सैर पर निकले। इस दौरान उन्होंने शाम की लालिमा लिए सूर्यास्त के अनुपम दृश्यों अपने कैमरे में कैद किया और बहुत देर तक सूर्यास्त के नजारे को निहारते रहे। उन्‍होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से इसकी फोटो शेयर की और ट्वीट किया 'अक्सर हमें वहीं दिखता है जो हम देखना चाहते हैं!'

कैमल्स बैक रोड पर संत निरंकारी भवन के समीप स्थित हवाघर से अनुपम खेर ने खड़े होकर सूर्यास्त के नजारे को निहारते रहे। इस दौरान कैमल्स बैक रोड पर चहल कदमी कर रहे अनेक लोगों ने उनके साथ फोटो खिंचवायी। अनुपम खेर बड़ी आत्मीयता से अपने प्रशंसकों से मिलकर बातचीत कर रहे हैं। अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंटपर अनुपम खेर द्वारा सूर्यास्त का नजारा निहारते हुए एक फोटो साझा किया गया है।

अनुपम खेर को भा रहीं मसूरी की वादियां

एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे प्रख्यात अभिनेता अनुपम खेर को यहां वादियां खूब भा रही हैं। वह कुदरत के हसीन नजारों का  लुत्फ उठा रहे हैं। इतना ही नहीं, वह प्रशंसकों को भी निराश नहीं कर रहे। अनुपम सुबह की सैर पर निकले तो चाय की दुकान में चले गए और दुकान मालिक हर्षमणि सेमवाल से देर तक बातें करते रहे। उनसे मिलकर अभिभूत सेमवाल बोले 'अनुपम सचमुच अनुपम हैं।'

रस्किन से की मुलाकात 

मसूरी में अनुपम ने प्रख्यात लेखक रस्किल बांड से भी मुलाकात की। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर साझा की। इस दौरान अभिनेता ने उन्हें अपनी पुस्तक 'योर बेस्ट डे इज टू डे' की प्रति भेंट की। रस्किन ने भी उन्हें अपनी आत्मकथा की प्रति दी। अनुपम ने लिखा 'मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।'

यह भी पढ़ें: मसूरी में अभिनेता अनुपम खेर ने चायवाले से की बात, 'कुछ हो जाए' पर बताई ये बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।