विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मसूरी में अभिनेता अनुपम खेर ने चायवाले से की बात, 'कुछ हो जाए' पर बताई ये बात

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 18 Dec 2020 10:58 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 01:35 PM (IST)

अभिनेता अनुपम खेर बीते रोज सबुह मसूरी में टहलने के लिए निकले। इस दौरान उन्‍होंने एक चायवाले से बात की। ...और पढ़ें

अभिनेता अनुपम खेर बीते रोज सबुह मसूरी में टहलने के लिए निकले। इस दौरान उन्‍होंने एक चायवाले से बात की।
अभिनेता अनुपम खेर बीते रोज सबुह मसूरी में टहलने के लिए निकले। इस दौरान उन्‍होंने एक चायवाले से बात की।

जागरण संवाददाता, मसूरी। मसूरी में अभिनेता अनुपम खेर ने मॉर्निंग वॉक के दौरान एक चायवाले से बात की। उन्‍होंने उसका हाल जाना। बता दें कि फिल्मी दुनिया में अपनी खास छाप छोड़ने वाले अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों मसूरी में हैं। इन दिनों मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म की शूटिंग देहरादून के राजपुर रोड स्थित जाखन में चल रही है। इस फिल्म में अनुपम खेर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वह करीब दो हफ्ते तक शूटिंग में व्यस्त रहेंगे। इस फिल्म के दून, मसूरी, ऋषिकेश और हरिद्वार में कई दृश्य फिल्माए जाएंगे। 

मसूरी में अनुपम खेर ने रस्किन बॉन्ड से मुलाकात की। इसकी जानकारी उन्‍होंने ट्वीट कर दी। साथ ही लिखा कि यह मेरा विशेषाधिकार था कि मैं अपनी पुस्तक को अपने पसंदीदा लेखकों में से एक रस्किन बॉन्ड को प्रस्तुत करूं। उनकी (रस्किन बॉन्‍ड) आत्मकथा प्राप्त करने के लिए सम्मानित महसूस किया। चाय के कप के लिए धन्यवाद, केक का एक टुकड़ा और आपके द्वारा सुनाई गई कहानियों की संपत्ति के लिए धन्यवाद। मैं अमीर महसूस कर रहा हूं।

बीते रोज गुरुवार सुबह अभिनेता अनुपम खेर मसूरी में होटल से टहलने के लिए हैप्‍पी वैली रोड से होते हुए एलबीएस तक निकले। इस दौरान रास्‍ते में वह एक चायवाले इंद्रदत्‍त सेमवाल के दुकान पर रुके। इस दौरान अनुपम खेर ने चायवाले से बातचीत की। यहां पेश है उनकी बातचीत के अंश।

अभिनेता अनुपम खेर ने मसूरी में सूर्यास्त के अनुपम दृश्य को निहारा, जानिए ट्वीट कर क्‍या कहा...

  •  अनुपम खेर: आपने क्‍या बताया कितने साल पुरानी है।
  • चायवाला: तीस साल 
  • अनुपम खेर: अभी आपकी उम्र क्‍या है।
  • चायवाला: 59 वर्ष, पहले फॉदर चलाते थे।
  • अनुपम खेर: मतलब पहले फॉदर चलाते थे,  अच्‍छी बिक्री हो जाती है।
  • चायवाला: ठीक है सर, अपना गुजारा हो जाता है।
  • अनुपम खेर: वेरी गुड। 
  • अनुपम खेर: अच्‍छा अच्‍छा लगा आपसे मिलकर।
  • चायवाला: सर आपकी कृपा है और ऊपर वाले की कृपा है सर।
  • अनुपम खेर: ऊपर वाले की कृपा रहनी चाहिए। वैसे भी यह देवभूमि है।
  • अनुपम खेर: यह क्‍या लिखा है 'कुछ हो जाए'
  • चायवाला: कुछ हो जाए 'कुछ खट्टा, कुछ मिठा'।
  • अनुपम खेर: मेरे प्‍ले का नाम है कि 'कुछ भी हो सकता है'। मतलब, आदमी कुछ भी कर सकता है लाइफ में।
  • अनुपम खेर: आपकी लाइफ में कुछ भी हो सकता है क्‍या मतलब है, ऐसी कुछ चीज बताइए।
  • चायवाला: होने के लिए कुछ भी हो सकता है, वह आदमी का अपना जुनून है। वह कर सकता है। करने में अपनी पॉवर रखे।
  • अनुपम खेर: बुहत अच्‍छा लगा मुझे आपसे मिलकर बहुत खुशी है। नमस्‍कार। 
  • अनुपम खेर: यह है दुकान है कि इनकी जी, सेमवाल रिफ्रेशमेंट, मैगी, आमलेट की स्‍पैलिंग थोड़ी गलत हो गई।
  •  चायवाला: लिख दिया लिखने वाले ने गलत लिख दिया।
  • अनुपम खेर: अच्‍छा नमस्‍ते। 

यह भी पढ़ें: Anupam Kher को पहाड़ों से रहा है खासा लगाव, जानें- उत्तराखंड के लोगों की तारीफ में क्या कहा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।