यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभिजीत और शाइना बने मिस्टर एंड मिस फेम इंडिया
मॉडलिंग-ब्यूटी पेजेंट व टीवी रिएलिटी शो 'मिस्टर एंड मिस फेम इंडिया 2018' का खिताब शाइना चौधरी और जालंधर के अभिजीत सिंह के नाम रहा।

देहरादून, [जेएनएन]: जेजीडी प्रोडक्शंस की ओर से आयोजित मॉडलिंग-ब्यूटी पेजेंट व टीवी रिएलिटी शो 'मिस्टर एंड मिस फेम इंडिया 2018' का खिताब शाइना चौधरी और जालंधर के अभिजीत सिंह के नाम रहा। इसके अलावा ऋचा शुक्ला, सिमरन अग्रवाल प्रथम रनर अप और क्यूरी टोलीआ, आशीष चंदेल दूसरे रनर अप रहे। शो में देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं ने हिस्सा लिया।
रविवार को चकराता रोड स्थित एक होटल में आयोजित ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड अभिनेत्री मुग्धा गोडसे और अभिनेता राहुल देव ने भी शिरकत की। मुग्धा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से मॉडलिंग में करियर बनाने वाले युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है। अभिनेता राहुल देव ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री व टीवी शो में दून के कलाकारों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। निर्णायक ग्रूमिंग एक्सपर्ट डॉ. वरुण कटियाल और अंकित नागपाल रहे। इस दौरान एमटीवी स्पिलट्सविला फेम मिया लाकरा, आयोजक अंकित चौहान और रोहन राज सिंह तोमर मौजूद थे।
