यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवसेना ने रियल लाइफ में भी मनाया लोहा, 16 किमी पैदल चलकर पहुंची केदारनाथ
रील लाइफ में अपना लोहा मनवा चुकी फिल्म् बाहुबली की देवसेना यानी अनुष्कार शेट्टी ने रियल लाइफ में भी अपनी ...और पढ़ें

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्म बाहुबली एक व दो में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकीं चुकी देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी ने केदारनाथ पहुंचकर केदार बाबा का आशीर्वाद लिया। खास बात यह रही कि वह गौरीकुंड से 16 किलोमीटर पैदल चलकर ही धाम पहुंची।
बताया जा रहा है कि उन्हें हेलीकॉप्टर का टिकट नहीं मिला, लेकिन केदार बाबा के दर्शनों की इच्छा रखने वाली अभिनेत्री पैदल ही केदार बाबा के दर पर पहुंच गईं।
बुधवार सुबह तड़के दक्षिण भारत की सुपरस्टार अभिनेत्री अनुष्का केदार बाबा के मंदिर पहुंची और बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आम भक्त की तरह ही लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मंदिर में रुद्राभिषेक पूजा कराई।
मंगलवार को अनुष्का शेट्टी गुप्तकाशी पहुंच गई थी, लेकिन हेलीकॉप्टर का टिकट न मिलने पर उन्होंने अपने साथियों के संग पैदल ही केदारनाथ जाने का निर्णय लिया। वह 16 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई तय कर केदार बाबा के दर पर पहुंची। धाम पहुंचने के बाद उन्होंने प्रसंशकों को भी निराश नहीं किया। उनके साथ फोटो खिंचवाई। दर्शन करने के बाद वह लौट गईं। केदारनाथ में वह लगभग दो घंटे रही।
