विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड की सभी विधानसभा में आप एक फरवरी से चलाएगी " उत्तराखंड में भी केजरीवाल " अभियान

By Sumit KumarEdited By:
Published: Fri, 29 Jan 2021 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 11:20 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी एक फरवरी से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं ...और पढ़ें

सर्कुलर रोड स्थित आप के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यह बात कही।
सर्कुलर रोड स्थित आप के प्रदेश कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यह बात कही।

जागरण संवाददाता, देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि पार्टी एक फरवरी से प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं में " उत्तराखंड में भी केजरीवाल " अभियान शुरू करने जा रही है। जिसमें 70 वीडियो वैन के माध्‍यम से सभी विधानसभाओं में पार्टी की नीतियों के साथ प्रदेश की मुख्य समस्याएं व उनके समाधान भी बताए जाएंगे।

शुक्रवार को सर्कुलर रोड स्थित आप के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने यह बात कही। बताया कि एक फरवरी को आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया देहरादून से अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान की जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह कंपेन 45 दिन तक चलेगा। इसमें वीडियो वैन सभी विधानसभाओं में नुक्कड़ मीटिंग व 6500 जनसभाएं करेंगे। उन्‍होंने बताया कि 

मिशन 2022 के लिए पार्टी उत्तराखंड में सदस्यता अभियान शुरू करेगी। 45 दिनों तक चलने वाले सदस्‍यता अभियान में 10 लाख घरों में जाकर एक लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्‍होंने बताया कि पार्टी के साथ लगातार कार्यकर्त्‍ता जुड़ रहे हैं और वह भी इस अभियान को चलाने में सहयोग करेंगे। 

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड : गैरसैंण में फरवरी आखिर में हो सकता है बजट सत्र

कहा कि इसके अलावा मिस्ड कॉल के माध्यम भी सदस्य बनाने अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली मॉडल को पेश किया जाएगा। उत्तराखंड के मुद्दों पर जनता को जागरूक किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि पार्टी के साथ लोग लगातार जुड़ रहे हैं, ऐसे में अभियान में भी अधिकाधिक लोग जुड़ेंगे। 

यह भी पढ़ें- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बोले, चीन से सीमा विवाद पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे केंद्र