विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड : गैरसैंण में फरवरी आखिर में हो सकता है बजट सत्र

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 29 Jan 2021 09:05 AM (IST)

गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के मद्देनजर अब इसकी तिथियों पर मंथन शुरू हो गया है। माना ...और पढ़ें

चमोली जिले में स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण। फाइल फोटो
चमोली जिले में स्थित ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, देहरादून। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होने वाले विधानसभा के बजट सत्र के मद्देनजर अब इसकी तिथियों पर मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में सत्र हो सकता है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सत्र की तिथियां तय करना सरकार का काम है। विधानसभा की ओर से सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीती 19 जनवरी को विधानसभा का बजट सत्र गैरसैंण में आयोजित करने की घोषणा की थी। सत्र में बजट पेश होने के साथ ही सरकार राज्य के विकास का भावी रोड मैप भी घोषित करेगी। इस सबको देखते हुए अब सत्र की तिथियों को लेकर उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा कि केंद्र सरकार के बजट सत्र के बाद राज्य सरकार अपने बजट सत्र के लिए फरवरी के आखिरी सप्ताह की तिथियां तय कर सकती है।

उधर, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि बजट सत्र जब भी हो, उसके लिए गैरसैंण में सभी तैयारियां पूरी है। हाल में उन्होंने खुद गैरसैंण में सत्र के मद्देनजर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी सत्र की तिथि तय नहीं की है। साथ ही कोरोना संक्रमण भी नियंत्रण में है। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले तो लगभग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब भी सत्र होगा, कोरोना के मद्देनजर तब की स्थिति के हिसाब से कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस ब्लाक-विस क्षेत्रवार भाजपा को देगी टक्कर

यह भी पढ़ें- देश व किसानों को बदनाम करने वाले नहीं हो सकते अन्नदाता : बंशीधर भगत