Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तराखण्ड में होगा 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, खेल मंत्री ने कहा- ये मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व का है परिणाम

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Fri, 03 Nov 2023 06:07 PM (IST)

    38th National Games उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड (Uttarakhand) राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

    Hero Image
    खेल मंत्री आर्या ने कहा- 38वें राष्ट्रीय खेलों के उत्तराखण्ड में आयोजन होना मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व का है परिणाम

    जागरण संवाददाता, देहरादून। 38th National Games: उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी करेगा। वर्तमान में 37वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक गोवा में चल रहा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया जिसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपना परचम लहरा रहे है। वहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में देवभूमि उत्तराखण्ड (Uttarakhand) के खिलाड़ी भी लगातार अपना परचम लहरा रहे है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं उत्तराखण्ड की खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने बताया कि सभी प्रदेशवासियों को बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि IOA द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजबानी का सौभाग्य उत्तराखण्ड (Uttarakhand) राज्य को मिला है। यह सब शीर्ष नेतृत्व के कुशल प्रतिनिधित्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के कुशल नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। देवभूमि जो कि अब खेलभूमि बनने की ओर भी अग्रसर है।

    खेल मंत्री ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए दी बधाई

    खेल मंत्री रेखा आर्या (Rekha Arya) ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी हेतु समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी से यह वादा है करते है कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।

    खेल मंत्री ने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद व्यक्त किया।

    यह भी पढ़ें - Uttarakhand Divas: नौ नबंवर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस का होगा भव्य आयोजन, फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

    यह भी पढ़ें - Rishikesh News: दीपावली को लेकर SDM व स्थानीय व्यापरियों की बैठक, सुरक्षित स्थानों पर पटाखा बाजार लगने समेत अन्य फैसले