विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Divas: नौ नबंवर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस का होगा भव्य आयोजन, फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

By ghanshyam joshiEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 03 Nov 2023 03:32 PM (IST)

Uttarakhand Divas जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि इस बार ...और पढ़ें

Uttarakhand Divas: नौ नबंवर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
Uttarakhand Divas: नौ नबंवर को उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर फहरेगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा

जागरण संवाददाता, बागेश्वर। Uttarakhand Divas: इस बार उत्तराखंड स्थापना दिवस का भव्य आयोजन होगा। विकास भवन पर प्रदर्शनी लगेगी। नगर पालिका के 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन होगा। जनप्रतिनिधि और अधिकारी वालीबाल प्रतियोगिता होगी। नशा उन्मूलन पर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान सम्मानित होंगे। पंचायत, सरकारी और गैर सरकारी भवन प्रकाशमान किए जाएंगे।

जिला कार्यालय सभागार पर आयोतित बैठक में जिलाधिकारी अनुराधा पाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिए गए। नौ नवंबर को कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। प्रभातफेरी, शहीद पार्क पर वीरों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम भी होंगे।

शिक्षा विभाग विद्यालयों में पेंटिंग, निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित करेगा। विकास पुस्तिका का विमोचन होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि उत्तराखंड राज्य हमें बड़े संघर्षो के बाद मिला है, जिसे सजाना, संवारना और विकसित करना हम सभी का दायित्व है। विकास में अपना पूर्ण योगदान देकर जिले का सर्वागीण विकास कर अग्रणी पंक्ति में लाना है।

यह लोग रहे उपस्थित

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनुपमा ह्यांकी, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गीतांजलि बंगारी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें - आस्ट्रेलियन भेड़ों से तैयार मेढ़े अब स्थानीय भेड़ पालकों को होंगे उपलब्ध, उत्तराखंड के इन जनपदों की सुधरेगी आर्थिकी

  

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड परिवहन निगम ने सभी एआरएम को दिए सख्त निर्देश; बरेली, दिल्ली व अन्य रूट से मेवा, मिठाई लाने पर बरतें सख्ती

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।