Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    38th National Games: उत्‍तराखंड के 99 स्थानों में बिखरेगी मशाल की रोशनी, तय करेगी 3823 किमी का सफर

    38th National Games राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का हल्द्वानी से शुभारंभ किया जा रहा है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की मशाल उत्तराखंड के कोने-कोने में रोशनी फैलाने जा रही है। 26 दिसंबर से शुरू हो रही मशाल रैली 35 दिनों में 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह रैली 13 जिलों के 99 स्थानों से होकर गुजरेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी।

    By Jagran News Edited By: Nirmala Bohra Updated: Wed, 25 Dec 2024 03:31 PM (IST)
    Hero Image
    38th National Games: 26 दिसंबर को हल्द्वानी से शुरू होने जा रही है मशाल रैली।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। 38th National Games: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए माहौल बनता जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों की मशाल (टार्च) अब उत्तराखंड के कोने-कोने में घूमकर रोशनी फैलाने के लिए तैयार है।

    हल्द्वानी से गुरूवार 26 दिसंबर को मशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद, सभी 13 जिलों के 99 स्थानों पर यह मशाल घूमेगी और राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाएगी।

    35 दिन का रूट प्लान तैयार

    मशाल रैली का जो 35 दिन का रूट प्लान तैयार किया गया है, उसमें यह रैली 3823 किलोमीटर का सफर तय करेगी। 26 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक मशाल रैली का कार्यक्रम तय किया गया है। मशाल रैली जिस दिन समाप्त होगी, उसके अगले दिन यानी 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का विधिवत शुभारंभ हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPCL ने दिखाई दरियादिली, उत्‍तराखंड के 24 लाख बिजली उपभोक्‍ताओं को मिली बड़ी राहत

    मशाल रैली के रूट प्लान में सभी 13 जिलों को कवर किया गया है। सबसे ज्यादा 14-14 स्थान अल्मोड़ा व पौड़ी जैसे जिले में हैं, जहां पर मशाल घूमेेगी। जिस तरह का कार्यक्रम तय किया गया है, उसमेें मशाल किसी भी जिले में दो से तीन दिन तक ही रहेगी।

    35 दिनों तक राज्य के सभी जनपदों से होकर देहरादून में होगी संपन्न

    राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित मशाल यात्रा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 दिसंबर को हल्द्वानी से हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा में राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर मौली आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा, जो मशाल को हाथ में थामे नजर आएगा।

    खेल निदेशक प्रशांत आर्या ने बताया कि मशाल यात्रा प्रदेश के लाखों नागरिकों को राष्ट्रीय खेलों से जोड़ने का काम करेगी। सभी जिला मुख्यालयों में दो से तीन दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे।

    इस तरह का है मशाल रैली का रूट

    नैनीताल(26-27 दिसंबर 2024)

    हल्द्वानी, भीमताल, धारी, ओखलकांडा, बेतालघाट, भवाली, नैनीताल, कालाढूंगी, रामनगर।

    ऊधमसिंहनगर(28-29 दिसंबर 2024)

    काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, गदरपुर, रूद्रपुर, सितारगंज, खटीमा।

    चंपावत(30-31 दिसंबर 2024)

    बनबसा, टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट, पाटी, बाराकोट।

    पिथौरागढ़(01-02 जनवरी 2025)

    पिथौरागढ़, मूनाकोेट, कनालीछीना, धारचूला, जौैलजीबी, मदकोट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट, बेरीनाग, गंगोलीहाट।

    अल्मोड़ा-(03 से 05 जनवरी 2025)

    दन्या, लमगड़ा, अल्मोड़ा, ताकुला, हवालबाग, तारीखेत, तिपोला, भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे, चैखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, कौसानी।

    बागेश्वर(06 से 08 जनवरी 2025)

    गरूड़, बागेश्वर, कपकोट, ग्वालदम।

    चमोली-(09 से 11 जनवरी 2025)

    देवाल, थराली, नारायणबगड़, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, ज्योर्तिमठ, गोपेश्वर, पोखरी।

    रूद्रप्रयाग(12 से 14 जनवरी 2025)

    पोखरी, ऊखीमठ, अगस्त्यमुनि, जखोली।

    टिहरी-(15 से 16 जनवरी 2025)

    घनसाली, नई टिहरी, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, चंबा।

    उत्तरकाशी-(17 से 19 जनवरी 2025)

    चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी, भटवाड़ी, बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव, मसूरी।

    हरिद्वार-(20-21 जनवरी 2025)

    हरिद्वार, भगवानपुर, रूड़की, खानपुर, लक्सर, हरिद्वार।

    पौड़ी-(22 से 24 जनवरी 2025)

    पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, रिखणीखाल, बीरोंखाल, धुमाकोट, थलीसैंण, पाबौ, पौड़ी, कल्जीखाल, सतपुली, गुमखाल, यमकेेश्वर, लक्ष्मणझूला, ऋषिकेश।

    देहरादून-(25 से 27 जनवरी 2025)

    राष्ट्रीय खेलों के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मशाल रैली का हल्द्वानी से शुभारंभ किया जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। मशाल रैली पूरे उत्तराखंड मेें घूमेगी। साथ ही साथ प्रचार केे लिए अन्य तमाम कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

    - अमित सिन्हा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय खेल सचिवालय

    ग्रामीण पर्यटन पर केंद्र सरकार का जोर, उत्‍तराखंड ने भी बढ़ाए कदम; चुने ये 18 गांव