Move to Jagran APP

गंगा समेत 11 नदियों के किनारे रोपेंगे 15 लाख पौधे

गंगा और उसकी सहायक 11 नदियों के जलसमेट क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) में अगले वर्ष विभिन्न प्रजातियों के 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 02 Sep 2017 10:43 AM (IST)Updated: Sat, 02 Sep 2017 08:42 PM (IST)
गंगा समेत 11 नदियों के किनारे रोपेंगे 15 लाख पौधे

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: नमामि गंगे परियोजना के तहत उत्तराखंड में गंगा और उसकी सहायक 11 नदियों के जलसमेट क्षेत्र (कैचमेंट एरिया) में अगले वर्ष विभिन्न प्रजातियों के 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण को नामित नोडल वन विभाग ने इस सिलसिले में कसरत शुरू कर दी है। यही नहीं, 300 हेक्टेयर निजी भूमि में भी 46 हजार पौधे अलग से रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

loksabha election banner

 नमामि गंगे के तहत होने वाले पौधरोपण के साथ ही भूमि संरक्षण कार्यों के लिए वन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इस कड़ी में पिछले साल गंगा और उसकी सहायक नदियों के कैचमेंट एरिया में एक हजार हेक्टेयर क्षेत्र में 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा, जो इस बार पूरा करने का दावा विभाग ने किया है। नोडल अधिकारी संतोष विजय शर्मा के मुताबिक विभिन्न गांवों में 1123 किसानों को डेढ़ सौ पौधे प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उपलब्ध कराए गए। इन कार्यों की मॉनीटरिंग प्रारंभ कर दी गई है।

 उन्होंने जानकारी दी कि अगले वर्ष के लिए भी लक्ष्य तय कर दिया गया है। 1500 हेक्टेयर क्षेत्र में 15 लाख पौधे लगाने के लिए अभी से गड्ढा खुदान जैसे कार्य प्रारंभ करने के आदेश निर्गत किए गए हैं। इनमें अधिकांश पौधे अगली बरसात में जबकि, कुछ शीतकाल में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को भी पौधरोपण से जोड़ा गया है और विभाग उन्हें पौध उपलब्ध करा रहा है। अगले साल के गांवों में 300 हेक्टेयर क्षेत्र का चयन किया गया है। इसके अलावा भूमि संरक्षण के कार्य भी नियत कर दिए गए हैं।

 उत्तराखंड की इन नदियों के जलसमेट क्षेत्र में होंगे कार्य

भागीरथी, असी गंगा, बालगंगा, भिलंगना, नयार, धौलीगंगा, अलकनंदा, मंदाकिनी, नंदाकिनी, पिंडर व सौंग।

 यह भी पढ़ें: मलबे में दबा हुआ है गोमुख ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा

 यह भी पढ़ें: गोमुख में भागीरथी की धारा 150 मीटर खिसकी

 यह भी पढ़ें: उद्गम स्थल गोमुख पर ही घुट रहा गंगा का दम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.