Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Weather: अगले चार दिन ऐसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम, कोहरे की चादर में लिपटी पहाड़ी

    Uttarakhand Weather उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम में किसी तरह का जरूरी परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि कुछ स्थानों पर कोहरा व पाले की वजह से ठंड जारी रह सकती है। चंपावत व अल्मोड़ा जिले में तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे पहुंच गया है। कड़ाके की ठंड में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

    By ganesh pandey Edited By: Swati Singh Updated: Fri, 12 Jan 2024 03:34 PM (IST)
    Hero Image
    चंपावत में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। दिन में चटख धूप निकलने से मौसम भले खुशनुमा हो रहा

    जागरण संवाददाता, चंपावत। वर्षा के इंतजार के बीच ठंड जारी है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्र में हिमालय की तरफ से आ रही बर्फीली हवा ठंड बढ़ा रही है। चंपावत व अल्मोड़ा जिले में तापमान एक बार फिर शून्य से नीचे पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को लोहाघाट का न्यूनतम तापमान -0.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अल्मोड़ा में पारा -2.1 डिग्री रहा। कोहरे की वजह से मैदानी क्षेत्रों में दिन का तापमान काफी कम हुआ है। शुक्रवार को पंतनगर का न्यूनतम तापमान 8.2 व अधिकतम 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

    अगले चार दिन शुष्क रहेगा मौसम

    उत्तराखंड समेत समूचे उत्तर भारत में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम में किसी तरह का जरूरी परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि कुछ स्थानों पर कोहरा व पाले की वजह से ठंड जारी रह सकती है।

    पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

    पहाड़ों पर तेजी से दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ गुजरेंगे। हालांकि इनका प्रभाव केवल ऊंची पहाड़ियों पर ही पड़ेगा। निचली पहाड़ियां एक सप्ताह या उससे भी अधिक समय तक हिमपात से वंचित रहेंगे। उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा नहीं होगी, लेकिन सुबह व रात के समय मौसमी ठंड जारी रहेगी। मध्यम से घने कोहरे और ठंडी हवाओं से राहत मिलेगी। इससे शीतलहर की स्थिति कम रहेगी। धूप निकलने से कई स्थानों पर दिन का तापमान बढ़ेगा।

    दो सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे

    शुष्क मौसम व वर्षा के इंतजार के बीच अगले दो सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में पहुंचने की संभावना है। पहला विक्षोभ 17 व 18 जनवरी के आसपास सक्रिय होगा, जबकि दूसरा 24 व 25 जनवरी के आसपास सक्रिय होने की संभावना है। पहले की अपेक्षा दूसरा सिस्टम थोड़ा मजबूत रहेगा। इस अवधि में अधिकतर जगहों पर बादल छाएंगे। कुछ जगह छिटपुट वर्षा हो सकती है। हालांकि मध्यम वर्षा व हिमपात के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

    अधिकारी ने कही ये बात

    अगले चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। 25 जनवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है, लेकिन यह अधिक मजबूत रहने की संभावना कम है। -बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड, कोहरे से रेल सेवाएं भी प्रभावित, गिरता तापमान करेगा बुरा हाल