विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आईसीएसई में चंपावत की प्राची जोशी ने किया टॉप, 91.8 प्रतिशत अंक पाकर माउंट कार्मल स्कूल में रही अव्वल

Published: Mon, 06 May 2024 05:32 PM (IST)

आइसीएसई बोर्ड (ICSE Board) का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हो गया। चंपावत जिला मुख्यालय स्थित माउंट कार्मल स्कूल ...और पढ़ें

आइसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्राची ने किया चंपावत टॉप
आइसीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में प्राची ने किया चंपावत टॉप

जागरण संवाददाता, चंपावत। आइसीएसई बोर्ड का हाईस्कूल परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी हो गया। चंपावत जिला मुख्यालय स्थित माउंट कार्मल स्कूल की प्राची जोशी ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।

वर्तिका पांडे ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विकास विश्वकर्मा विद्यालय में तीसरे स्थान पर हैं।

11 ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा की उत्तीर्ण

प्रबंधक डैनी मैथ्यू और प्रधानाचार्य शैली ने बताया कि विद्यालय के 13 छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। सभी उत्तीर्ण रहे हैं। 11 ने प्रथम श्रेणी जबकि दो विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।

यह भी पढ़ें- ISC Uttarakhand Result: सोशल मीडिया से दूर रहकर की पढ़ाई, रुड़की की शगुन खुराना ने ISC में 86 प्रतिशत अंक किया हासिल