विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ISC Uttarakhand Result: सोशल मीडिया से दूर रहकर की पढ़ाई, रुड़की की शगुन खुराना ने ISC में 86 प्रतिशत अंक किया हासिल

Published: Mon, 06 May 2024 03:48 PM (IST)

आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तराखंड में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। ...और पढ़ें

रुड़की की शगुन खुराना ने आईएससी में 86 प्रतिशत अंक किया हासिल
रुड़की की शगुन खुराना ने आईएससी में 86 प्रतिशत अंक किया हासिल

संवाद सहयोगी, रुड़की। आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इसमें अधिकतर लड़कियां शीर्ष पर रहीं। वहीं रुड़की की प्रीत विहार कॉलोनी निवासी शगुन खुराना ने आईसीएसई बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में 86 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

शगुन का कहना है कि उनके पिता ने हमेशा उनको अनुशासन में रहना सिखाया है। आज इसी का परिणाम है कि बोर्ड परीक्षा में उन्होंने सफलता हासिल की है।

सफलता में शिक्षकों का भी है योगदान

बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करते हुए एकाग्रता के साथ पढ़ाई की थी। शगुन के पिता विपिन कुमार ने बताया कि बेटी की सफलता में सेंट जोंस स्कूल के शिक्षकों का विशेष योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें- ICSE, ISC Toppers 2024: आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट जारी, उत्तराखंड में इन छात्रों ने किया टॉप