विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champawat News: बनबसा में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन, पूर्व सैनिकों की कई समस्याओं का किया गया समाधान

By vinay sharmaEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 28 Jul 2023 06:14 PM (IST)

स्थानीय स्टेशन मुख्यालय में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की कई समस्याओं का समाधान ...और पढ़ें

पूर्व सैनिकों की लंबित समस्याओं का हुआ समाधान
पूर्व सैनिकों की लंबित समस्याओं का हुआ समाधान

संवाद सूत्र, बनबसा: स्थानीय स्टेशन मुख्यालय में पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की कई समस्याओं का समाधान किया गया। सम्मेलन में मुख्यालय उत्तर भारत एरिया बरेली वेटरन ब्रांच के अधिकारी कर्नल वीके सिंह ने क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की समस्याओं को प्रमुखता से सुना।

पूर्व सैनिकों ने स्पर्श पेंशन से संबंधित समस्याएं जैसे नाम का गलत होना, स्पेलिंग में त्रुटि, पेंशन भुगतान की धनराशि में कमी आदि समस्याओं को उठाया। पूर्व सैनिकों की इन सभी समस्याओं का निवारण तत्काल किया गया।

कर्नल वेटरन ने की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संपर्क करने की अपील

इसके साथ ही ईसीएचएस पालीक्लिनिक, एंपेनल्ड हास्पिटल से संबंधित समस्याएं और सीएसडी कैंटीन की समस्याओं के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर कर्नल वेटरन ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को संबोधित करते पूर्व सैनिकों से उनकी किसी समस्या के समाधान के लिए सीधे उनसे संपर्क करने की अपील की।

कर्नल ने सम्मेलन में मित्र देश नेपाल के भारतीय पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया की उनकी भी सभी समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद के संचालन में हुए सम्मेलन मे नानकमत्ता, खटीमा, टनकपुर, बनबसा, चंपावत और मित्र देश नेपाल के भारतीय पूर्व सैनिक और उनके लगभग 108 पूर्व आश्रित उपस्थित रहे।

सम्मेलन में कमांडर समेत पूर्व सैनिक रहे मौजूद

सम्मेलन में सेना मेडल से सम्मानित स्टेशन कमांडर कर्नल संकल्प सिंह राठौर, एडम कमांडेंट कर्नल संदीप नेगी, वेलफेयर आफिसर सूबेदार मेजर तारा दत्त तिवारी, कै. हरीश चंद्र कापड़ी, कै. गोविंद बल्लभ भट्ट, कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, लेफ्टिनेंट पूर्ण चंद्र जोशी, सूबेदार बुद्धि बल्लभ पांडेय, सूबेदार देवीदत्त कापड़ी, हवलदार जितेंद्र सिंह, हवलदार राम सिंह खोलिया, नायक पुष्कर दत्त कापड़ी, कै. गंभीर सिंह धामी आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे।