विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BKTC अध्यक्ष ने सपा महासचिव के मौर्य के बयान को बताया मानसिक दिवालियापन, कहा- कांग्रेस भी है सतानत विरोधी

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Fri, 28 Jul 2023 05:22 PM (IST)

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को ...और पढ़ें

BKTC अध्यक्ष ने सपा महासचिव के मौर्य के बयान को बताया मानसिक दिवालियापन
BKTC अध्यक्ष ने सपा महासचिव के मौर्य के बयान को बताया मानसिक दिवालियापन

HighLights

  1. BKTC अध्यक्ष ने मौर्य के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण
  2. सपा तथा कांग्रेस को भी ठहराया सनातन विरोधी
  3. कहा- पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है ऐसा बयान

जागरण टीम, चमोली: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम पर स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसे उनका मानसिक दिवालियापन करार दिया है।

पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है ऐसा बयान

अजेंद्र ने सपा तथा कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया। कहा कि हिंदू तीर्थ स्थलों के बारे में ऐसे बयान देना इन पार्टियों के एजेंडे का हिस्सा है। कहा कि कांग्रेस को मौर्य के बयान पर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि समाजवादी पार्टी उनके गठबंधन की सहयोगी है।

अजेंद्र ने कहा कि ऐतिहासिक प्रमाण है कि बदरीनाथ धाम युगों से विद्यमान है। पुराणों व शास्त्रों में बद्रिकाश्रम का वर्णन मिलता है। आदि गुरु शंकराचार्य ने बदरीनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। अत: स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान का कोई तार्किक आधार नहीं है।