Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिया चले परदेश, लाला बिन पिया होरी को खेले..

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 16 Mar 2022 10:20 PM (IST)

    लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुमाऊंनी खड़ी होली की धूम मची हुई है।

    Hero Image
    पिया चले परदेश, लाला बिन पिया होरी को खेले..

    संवाद सहयोगी, लोहाघाट : नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कुमाऊंनी खड़ी होली की धूम मची हुई है। बुधवार को भी होल्यारों ने राग फाग से सराबोर होलियों का गायन किया। ढोल मंजीरों की थाप पर कदमताल करते होल्यारों की भावभंगिमा देखने लायक थी। सार्वजनिक स्थनों एवं घर-घर जाकर होली गायन किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खड़ी होली के तीसरे दिन दिगालीचौड़, बाराकोट के लड़ीधुरा, पम्दा, कोयाटी, फोर्ती, पाटन पाटन, सुई पऊ, खैसकांडे, रायनगर चौड़ी एवं कलीगांव सहित बाराकोट पाटी के गांवों में होल्यारों ने रंग जमाया। प्रात: 11 बजे से शुरू हुआ राग फाग की मस्ती का आलम देर सायं तक चलता रहा। गांव के होली गायन स्थल पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने होलियों का जमकर लुत्फ उठाया। दिगालीचौड़ में होल्यारों ने-जय बोलो यशोदा नंदन की.., पम्दा में होल्यारों ने- मत गर्व करो जन कोई लला.., पिया चले परदेश, लाला बिन पिया होली को खेले.., रायनगर चौड़ी में होल्यारों ने- शिव की जटा गंभीर, वा में गंगा समायो है.., कलीगांव में बजी रही बजी रही बजी रही, मोहन तेरि बंशी बजी रही.., होली गायन किया। इस बीच रस से भरपूर होलियों का भी गायन हुआ। इधर ग्राम सभा पाटन पाटनी में पुरुष होल्यारों ने घर घर खड़ी होली का गायन किया। वही महिलाओं ने खड़ी और बैठकी होली का गायन किया। ===== आज विरज में होली से रसिया.. लोहाघाट : नगर के छमनियां स्थित सावित्री चतुर्वेदी, सुनीता चतुर्वेदी एवं देवकी चतुर्वेदी के आवास में महिलाओं की खड़ी होली का आयोजन किया गया। महिलाओं ने खड़ी होली गायन के साथ बैठकी होली का भी गायन किया। अचरा मेरो छोड़ श्याम, तेरि गऊ चली बिंदराबन को.., आज यहीं रहो कौन बनमवासी आज यही रहो रे..,जय बोलो यशोदा नंदन की.., तेरो हरिय पंख मुख लाल सुवा बोलिय जन बोले बागा में.., आदि होली गीतों का गायन किया। सावित्री चतुर्वेदी, मुन्नी खर्कवाल,्र सुनीता चतुर्वेदी, जानकी देवी, मीना चतुर्वेदी, मंजू ओली, मंजू खर्कवाल, दीपा तलनियां, उर्मिला चतुर्वेदी, बसंती चतुर्वेदी, भगवती गहतोड़ी, कमला ओली, कमला जोशी, सहित दर्जनों महिलाओं ने होली गायन में हिस्सा लिया। होली देखने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे हुए थे। बाद में महिलाओं ने बैठकी होली का आयोजन कर आज विरज में होली से रसिया.., होली कैसे खेलूंगी में सांवरिया के संग.., गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। आइटीबीपी 36वीं वाहिनी के हिमवीर परिवारों की महिलाएं भी होली में शामिल हुए और एक दूसरे को होली की बधाई दी। ======== चम्पावत न्यायालय में अधिवक्ताओं ने मनाई होली

    चम्पावत : जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं ने खड़ी होली का आयोजन किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए होली कार्यक्रम में शंभु दत्त ओझा, गिरीश उप्रेती, रमेश उप्रेती, आलोक पांडेय, भास्कर मुरारी, गुणानंद थ्वाल, यतीश जोशी, गौरव पांडेय, रोहित जोशी आदि अधिवक्ता शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।