Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Champawat Weather: पोस्ट मॉनसून की पहली बारिश से धरती हुई तर, खिले लोगों के चेहरे

    Updated: Sat, 02 Mar 2024 04:21 PM (IST)

    एक मार्च से पोस्ट मानसून अवधि की शुरुआत होते ही पश्चिमी विक्षोभ बरसना शुरू हो गया है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को भी बना रहेगा। तीन मार्च को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम व चंपावत समेत कुमाऊं के शेष जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा देखने को मिलेगी।

    Hero Image
    चंपावत जिला मुख्यालय में दोपहर के समय बादलों की मौजूदगी रही।

    जागरण संवाददाता, चंपावत। एक मार्च से पोस्ट मानसून अवधि की शुरुआत होते ही पश्चिमी विक्षोभ बरसना शुरू हो गया है। शुक्रवार रात से ही कुमाऊं में वर्षा का सिलसिला जारी है। चंपावत समेत अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली है। निचले क्षेत्रों में वर्षा व उच्च हिमालयी हिस्सों में हिमपात से तापमान ने गोता लगाया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पर्वतीय क्षेत्रों में एक दिन पहले 18 से 20 डिग्री रहा तापमान शनिवार को 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। मैदानी क्षेत्र में तापमान भी आठ डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने एक से तीन मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई थी।

    ऐसे बदलता रहा मौसम

    शुक्रवार दिन से ही मौसम बदलना शुरू हुआ है। रात से वर्षा शुरू हो गई। शनिवार दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर वर्षा होती रही। चंपावत, लोहाघाट व देवीधुरा क्षेत्र में दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। धूप नहीं निकलने की वजह से दिन के तापमान में कमी देखने को मिली है।

    हल्की-हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहावना

    राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रविवार को भी बना रहेगा। तीन मार्च को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिलों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम व चंपावत समेत कुमाऊं के शेष जिलों में कहीं कहीं पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा देखने को मिलेगी। 2500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर हल्के से मध्यम हिमपात हो सकता है। सर्द हवा की वजह से रात के तापमान में कमी आने की संभावना है। वर्षा थमने के बाद चार मार्च से मौसम शुष्क होने लगेगा।

    प्रमुख स्थानों पर वर्षा (मिमी में)

    • चंपावत- 14.5
    • पाटी -10.5
    • लोहाघाट- 13.5
    • देवीधुरा -11.5
    • बस्तिया -12.0
    • चल्थी -11.5

    शनिवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    • स्थान -  अधिकतम -  न्यूनतम
    • चंपावत -    11.0        -   8.2
    • लोहाघाट-   10.6        -   8.1
    • देवीधुरा  -    7.5         -   6.1
    • टनकपुर  -   20.6        -   17.7

    वर्षा का सब्जियों को मिलेगा फायदा

    जिला उद्यान अधिकारी डा. टीएन पांडेय ने बताया कि वर्षा से प्याज, लहसुन व मटर की पौध को फायदा पहुंचेगा। किसानों ने अभी अभी आलू की बुआई की है। मिट्टी में नमी का स्तर बढ़ने से आलू का जमाव अच्छा होगा। फलदार पौधों में अंकुर आने का समय है। ऐसे में फलदार पेड़ों को भी वर्षा मददगार साबित होगी।