विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Snowfall in Uttarakhand: उत्तराखंड में फिर बदले मौसम, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित हेमकुंड में हुई बर्फबारी; ठंडक बढ़ी

Published: Sat, 30 Mar 2024 05:43 PM (IST)

Snowfall in Uttarakhand उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। अब एक बार फिर से बर्फबारी शुरू ...और पढ़ें

उत्तराखंड में फिर बदले मौसम, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित हेमकुंड में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में फिर बदले मौसम, केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित हेमकुंड में हुई बर्फबारी

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। अब एक बार फिर से बर्फबारी शुरू हो गई है। शनिवार को मौसम में आए बदलाव के चलते केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ हो गया।

बर्फबारी व बारिश से हल्की ठंड महसूस की गई। शनिवार तड़के से ही केदारनाथ धाम, तुंगनाथ, मद्महेश्वर, पंवालीकांठा समेत ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। जबकि जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग समेत निचले इलाकों में बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।

हर पल बदलता दिखा मौसम

मौसम का बदलाव लगातार पहाड़ों पर देखने को मिल रहा है। जहां बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ी तो आम लोगों ने एक बार फिर से गर्म कपड़े पहने, हालांकि दोपहर बाद मौसम एक बार फिर बदलाव देखा गया, मौसम साफ होने से धूप खिल गई।

चार धाम में भी बर्फबारी

बीती रात्रि से हो रही वर्षा शनिवार दोपहर तक जारी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने के साथ धूप खिली रही। बीती रात्रि से हो रही वर्षा के चलते श्री बदरीनाथ धाम , हेमकुंड साहिब ,औली ,गौरसों में बर्फबारी हुई है। शनिवार की तड़के सुबह से चमोली जिले के निचले इलाकों में वर्षा व श्री बद्रीनाथ धाम , हेमकुंड साहिब, औली, गौरसों सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई है।

एक बार फिर बाधित हुआ काम

हालांकि दोपहर बाद एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने के साथ धूप खिली रही। जिससे ऊंची चोटियों सहित औली,गौरसों में हुई बर्फ पिद्यल पद्यलने लग गई है। वहीं श्री बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्यों में भी वर्षा व बर्फबारी के चलते कार्य भी बाधित हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Baba Barfani: नीति घाटी में बढ़ने लगी रौनक, टिम्मरसैंण महादेव में बाबा बफार्नी ने ले लिया रुप; दर्शन के लिए लगी भीड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।