Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chamoli Accident: चमोली हादसे में मरने वालों के नाम की सूची; प्लांट में जा रहे कनेक्शन की लाइन से फैला था करंट

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Wed, 19 Jul 2023 03:15 PM (IST)

    Chamoli Accident नमामि गंगे के तहत पीपलकोटी में 50 केएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है। पेयजल निगम के अनुसार वर्ष 2021 में प्लांट जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया गया था। कुछ दूरी पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से प्लांट में 30 किलोवाट का कनेक्शन है। एलटी लाइन में 440 वोल्ट का करंट था। ऊर्जा निगम के मुताबिक प्लांट में जा रहे कनेक्शन की लाइन से करंट फैला।

    Hero Image
    Chamoli Accident: चमोली हादसे में मरने वालों के नाम की सूची

    जागरण टीम, देहरादून: नमामि गंगे के तहत पीपलकोटी में 50 केएलडी का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया गया है। पेयजल निगम के अनुसार, वर्ष 2021 में प्लांट जल संस्थान को हैंडओवर कर दिया गया था। कुछ दूरी पर स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर से प्लांट में 30 किलोवाट का कनेक्शन है। एलटी लाइन में 440 वोल्ट का करंट था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट की खबर को नकारा 

    सूचना के अनुसार, ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के कारण प्लांट में विद्युत लाइन टूटने और करंट फैलने की बात की जा रही थी। लेकिन ऊर्जा निगम ने ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने की बात को नकारा है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक, प्लांट में जा रहे कनेक्शन की लाइन से टिन शेड में करंट फैला। अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मौका मुआयना करने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चलने की बात कही जा रही है।

    हादसे में मरने वालों के नाम, पता व उम्र-

    1. उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
    2. होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमानी चमोली, उम्र 55
    3. होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
    4. होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
    5. सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
    6. सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली, उम्र 33
    7. रांगतोली निवासी चमोली, उम्र 25 वर्ष
    8. देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमानी, उम्र 45 वर्ष
    9. योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमानी
    10. सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमानी उम्र 38 वर्ष
    11. विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
    12. मनोज कुमार निवासी हरमानी, उम्र 38 वर्ष
    13. सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली, उम्र 33 वर्ष
    14. प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमानी
    15. दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमानी, उम्र 33
    16. महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र 60 वर्ष