विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chamoli: जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने घात लगाकर किया हमला, हालत गंभीर; किया गया रेफर

By Devendra rawatEdited By: Swati Singh
Published: Mon, 23 Oct 2023 12:02 PM (IST)

Chamoli ग्राम प्रधान ईराणी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ईराणी गांव का आनंद सिंह उम्र 35 वर्ष ईराणी गांव ...और पढ़ें

जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने घात लगाकर किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति पर भालू ने घात लगाकर किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर। उत्तराखंड में गुलदार के साथ-साथ अब भालू का भी आतंक देखने को मिल रहा है। चमोली में अब भालू ने एक व्यक्ति को अपना निशाना बनाया। निजमुला घाटी के ईराणी गांव के जंगल में लकड़ी लेने गया एक व्यक्ति पर पहले से घात लगाए भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल किया है।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर भेजा गया है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल इस व्यक्ति का इलाज जारी है।

लकड़ी लेने गए युवक पर भालू का हमला

ग्राम प्रधान ईराणी मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ईराणी गांव का आनंद सिंह उम्र 35 वर्ष ईराणी गांव के पास ही जंगल में लकड़ी लेने गया था। इस दौरान लकड़ी लेकर घर आते समय पहले से घात लगाए भालू ने अचानक हमला कर दिया इस दौरान कई देर तक आनंद सिंह व भालू के बीच झड़प होती रही । आनंद सिंह की चीख पुकार के चलते भालू जंगल की ओर भाग निकला। इस दौरान भालू ने आनंद सिंह को गंभीर रुप से घायल किया।

यह भी पढ़ें: सड़क पर मिला गुलदार का शव; शरीर पर नहीं चोट के निशान- वन विभाग कर रहा जांच

कुर्सी पर बैठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया

बताया कि भालू ने आनंद सिंह की दाईं आंख ,सिर व हाथ पर गंभीर घाव किए हैं। जिसके बाद घायल व्यक्ति ने मोबाइल से गांव व घर संर्पक कर अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को कुर्सी की पालकी बनाकर चार किमी पैदल चलकर भेलतना तक पहुंचाया।

घायल को किया गया रेफर

जिसके बाद वाहन से गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा व्यक्ति की गंभीर स्थिति के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर श्रीनगर भेज दिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।