विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क पर मिला गुलदार का शव; शरीर पर नहीं चोट के निशान- वन विभाग कर रहा जांच

By Devendra rawatEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 01 Oct 2023 06:51 PM (IST)

Chamoli News पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर में मयाणी के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में गुलदार का शव मिलने ...और पढ़ें

पोखरी रुदप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के पास गुलदार का शव संदिग्ध अवस्था में मृत मिला
पोखरी रुदप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के पास गुलदार का शव संदिग्ध अवस्था में मृत मिला

संवाद सूत्र, पोखरी। पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के पास सड़क किनारे एक गुलदार का शव संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ा मिला। गुलदार पर कहीं भी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। जिससे यह मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।

रविवार की सुबह पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर में मयाणी के पास सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में गुलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई जानकारी मिलने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन दरोगा आनंद सिंह रावत अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नंदप्रयाग भेज दिया है।

वन दरोगा आनंद सिंह रावत ने बताया कि अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी नागनाथ रेंज के वन दरोगा पृथ्वी सिंह नेगी नेगी रविवार की सुबह अपने घर बाणव से कार्यालय नागनाथ आ रहे थे तो उन्हें मयाणी के समीप सड़क किनारे गुलदार का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल रेंज कार्यालय नागनाथ को दी सूचना मिलने पर वे कर्मचारियों के साथ मयाणी पहुंचे तथा गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्ट यह लग रहा है कि मृतक मादा गुलदार है और दूसरे मादा गुलदार के साथ लड़ने के दौरान मौत हो सकती है । मृतक गुलदार की उम्र लगभग एक साल तक होगी । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।