Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: बागेश्वर निकाय चुनाव में भाजपा का दबदबा, गरुड़ सीट पर कांग्रेस की भावना वर्मा जीतीं

    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 बागेश्वर निकाय चुनाव में भाजपा ने नगर पालिका बागेश्वर और कपकोट नगर पंचायत में जीत दर्ज की जबकि गरुड़ नगर पंचायत में कांग्रेस पहला अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। नगर पालिका के 11 वार्ड में भाजपा ने छह जबकि चार निर्दलीय जीते। कपकोट में भाजपा के पांच तथा कांग्रेस के दो गरुड़ में भाजपा तथा कांग्रेस तीन-तीन जबकि एक निर्दलीय वार्ड सदस्य बने हैं।

    By ghanshyam joshi Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 26 Jan 2025 09:22 AM (IST)
    Hero Image
    कपकोट में भाजपा प्रत्याशी गीता ऐठानी। मध्य। के साथ जश्न मनाते पार्टी कार्यकर्ता। जागरण।

    जागरण संवाददाता बागेश्वर। जिले में निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। शनिवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। तीनों निकायों में 25 टेबल पर मतगणना हुई। नगर पालिका बागेश्वर तथा कपकोट नगर पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की। जबकि गरुड़ नगर पंचायत के लिए कांग्रेस पहला अध्यक्ष बनाने में कामयाब रही। लेकिन यह चुनाव दोनों पार्टियों को मंथन करने को मजबूर करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर की जीत ही राज्य सरकार तय करती है। भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, लेकिन काफी कम अंतर होना बड़े दल तथा अनुशासित पार्टी के लिए कहीं न कहीं सवाल छोड़ गया है। नगर पालिका से भाजपा के सुरेश खेतवाल तथा नगर पंचायत कपकोट से गीता ऐठानी जीतीं हैं।

    वहीं, गरुड़ से कांग्रेस की भावना वर्मा ने जीत दर्ज की है। नगर पालिका के 11 वार्ड में भजपा ने छह जबकि चार निर्दलीय जीते। कांग्रेस का प्रदर्शन यहां भी फिसड्डी रहा। एक वार्ड सदस्य बनाने में कांग्रेस कामयाब रही। वहीं, कपकोट में भाजपा के पांच तथा कांग्रेस के दो, गरुड़ में भाजपा तथा कांग्रेस तीन-तीन जबकि एक निर्दलीय वार्ड सदस्य बने हैं।

    तीन बजे तक परिणाम हुए घोषित

    बागेश्वर के लिए 11, तथा कपकोट व गरुड़ नगर पंचायत के लिए सात-सात टेबल पर वोटों की गिनती हुई। सबसे पहले कपकोट से सभासद गणेश तिरुवा की जीत की सूचना मिली। जबकि नगर पालिका बागेश्वर से नीमा जोशी जीतीं। जीत का सिलसिला जारी रहा। तीन बजे तक सभी परिणाम घोषित कर दिए।

    सबसे पहले हुआ कपकोट का चुनाव परिणाम घाेषित

    राज्य में सबसे पहले निकाय चुनाव परिणाम घोषित करने वाली नगर पंचायत कपकोट रही। यहां भाजपा के गीता ऐठानी ने कांग्रेस प्रत्याशी धना बिष्ट को महज 107 मतों के अंतर से हराया। उन्हें रिटर्निंग आफिसर अनुराग आर्य ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला तथा जनता जनार्दन का आभार व्यक्त किया। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए गीता ऐठानी को 1192 मत मिले। जबकि कांग्रेस की धना कोरंगा को 1085 मतों से संतोष करना पड़ा। यहां भाजपा तथा कांग्रेस में सीधी टक्कर थी। 26 वोटरों ने नोटा में मुहर लगाई जबकि 80 मत रद्द माने गए।

    बागेश्वर में जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक। जागरण।

    बागेश्वर पालिका में भाजपा के सुरेश खेतवाल ने परमच लहराया

    बागेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा के सुरेश खेतवाल ने परमच लहराया है। वह दूसरी बार पालिकाध्यक्ष बने हैं। 2018 में वह कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी थे। उन्होंने कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से नाराज व्यापार मंडल अध्यक्ष तथा प्रत्याशी कवि जोशी को 1043 मतों के अंतर से हराया। जबकि प्रत्याशी गीता रावल 2198 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

    रिटर्निंग ऑफिसर मोनिका ने भाजपा के सुरेश खेतवाल ने जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया। उन्हें 4896 मत मिले। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्धंदी कवि जोशी ने 3853 मतों से संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी ने नगर पालिका अध्यक्ष का ताज पहना। खेतवाल ने कहा कि विकास के आधार पर उन्हें वोट मिला है। वह नगर के विकास में ट्रिपल इंजन का प्रयोग करेंगे। अधूरे काम पूरे होंगे।

    भावना वर्मा के सिर सजा नगर पंचायत गरुड़ का पहला ताज

    भावना वर्मा के सिर पर नगर पंचायत का ताज सज गया है। वह पहली अध्यक्ष के रूप में नगर की कमान संभालेंगी। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी ललिता वर्मा को 37 मतों से हराया। नगर पंचायत गरुड़ में पहली बार चुनाव हुए। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी ललिता वर्मा, कांग्रेस की उम्मीदवार भावना वर्मा व निर्दलीय नीमा वर्मा मैदान में थी।

    इसके अलावा सभासद के लिए सात वार्डों में सत्रह प्रत्याशियों ने ताल ठोकी थी। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ललिता वर्मा को 1318 ,भावना वर्मा को 1355 तथा नीमा वर्मा को 76 मत मिले। चार वोट नोटा को मिले। 111 मत अवैध पाए गए। कांग्रेस की भावना वर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा की ललिता वर्मा को 37 मतों से हराया।

    गरुड़ में अध्यक्ष पद की विजयी प्रत्याशी भावना वर्मा को निर्वाचन का प्रमाण पत्र देते ( बाएं से दूसरे ) पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह कुरियाल। जागरण।

    सूचनाओं का आदान-प्रदान में देरी

    मतदान के दिन से ही सूचनाओं का आदान-प्रदान में देरी रही। सूचना विभाग समय पर सूचना नहीं दे सका। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी आशीष भटगांई से की गई। उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जबकि मीडिया सेंटर में भी सूचनाएं समय से पहले नहीं पहुंच सकी। इंटरनेट मीडिया के ग्रुपों पर सूचनाएं मीडिय सेंटर से पहले पहुंचने लगी। व्यवस्थाओं पर पत्रकारों ने गहरी चिंता व्यक्त की।

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: नैनीताल में कांग्रेस की सरस्वती खेतवाल की बड़ी जीत, भाजपा की जीवंती को हराया

    ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: इस निकाय पर 10 साल बाद कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को दी करारी शिकस्‍त

    शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने पर व्यक्त किया आभार

    जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई तथा पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने चुनाव में लगे कर्मचारियों का भी समय-समय पर हौसला बढ़ाया। सुबह से ही वह मतदान केंद्र पर डटे रहे। निरीक्षण तथा जरूरी दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए।