विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: इस निकाय पर 10 साल बाद कांग्रेस का कब्जा, भाजपा को दी करारी शिकस्‍त

Published: Sat, 25 Jan 2025 08:55 PM (IST)

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं और धारचूला में 10 साल बाद ...और पढ़ें

Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: कांग्रेस प्रत्याशी शशि थापा ने भाजपा की बेला शर्मा को पराजित किया। जागरण
Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: कांग्रेस प्रत्याशी शशि थापा ने भाजपा की बेला शर्मा को पराजित किया। जागरण

संसू, जागरण. धारचूला। Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: 10 वर्षों बाद एक बार फिर धारचूला निकाय में कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि थापा ने भाजपा की बेला शर्मा को 259 मतों से पराजित किया। कांग्रेस की जीत से कांग्रेसियों में खुशी व्याप्त है।

धारचूला नगरपालिका चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और भाजपा के मध्य रहा। शनिवार को जब मतगणना हुई तो दोनों के मध्य टक्कर नजर आ रही थी। कांग्रेस की शशि थापा को 1383 मत और भाजपा की बेला शर्मा को 1136 मत पड़े। तीसरी निर्दलीय प्रत्याशी हेमा देवी को मात्र 485 मत पड़े।

धारचूला नगरपालिका में इससे पूर्व विगत 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा था। इस बार कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छीन ली है। भाजपा को सीमांत की इस सीट पर भी पराजय का मुंह देखना पड़ा है। कांग्रेस प्रत्याशी शशि थापा पूर्व शिक्षिका हैं और कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा की धर्मपत्नी हैं।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: सभी निकायों में मतगणना जारी, लेकिन इस कारण भाजपा में बढ़ी बेचैनी

शिक्षिका से सेवानिवृत्ति के बाद पहली बार राजनीतिक क्षेत्र में आई हैं। उनके पति बीएस थापा कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता माने जाते हें। इधर कांग्रेस का शशि थापा को प्रत्याशी बनाना सही साबित हुआ। यहां पर भाजपा को टक्कर और मात देने की क्षमता मात्र बीएस थापा में ही होने से उन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। जीत के बाद कांग्रेसियों ने सांकेतिक विजय जुलूस निकाल कर जश्न मनाया।

निकाय चुनाव में कमजोर हुई भाजपा, दो निकाय गंवाए

पिथौरागढ़ : पिछले निकाय चुनाव की अपेक्षा इस बार भाजपा कमजोर साबित हुई है। दो निकाय भाजपा ने गवाएं। पांच वर्ष पूर्व हुए निकाय चुनाव में भाजपा ने पिथौरागढ़, गंगोलीहाट ,डीडीहाट और धारचूला में जीत दर्ज की थी।

तब भाजपा की जीत में मतों का अंतर काफी अधिक था परंतु इस बार डीडीहाट और धारचूला में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी है। डीडीहाट में तो भाजपा तीसरे नंबर पर पहुंच गई । नगर निगम पिथौरागढ़ में भी बड़ी मुश्किल से मात्र 17 मतों से चुनाव जीत सकी है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: आ गया सबसे पहला परिणाम, भाजपा की बागी ने दर्ज की जीत

निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों का मतगणना स्थल पर प्रदर्शन

पिथौरागढ़: नगर निगम मेयर पद पर अंतिम क्षणों में भाजपा प्रत्याशी की 17 मतों से जीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका महर के समर्थक मतगणना स्थल पर पहुंचे और गेट के बाहर दोबारा मतगणना करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे समर्थकों का आरोप है कि उनके प्रत्याशी के साथ अन्याय किया गया है और उन्हें हराया गया है।

दोबारा मतगणना की मांग को लेकर समर्थकों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किए जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो चुकी है ।प्रशासन ने जीआइसी गेट पर पीएसी तैनात कर दी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर उग्र हो रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मतगणना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण बनी है। दिन में भी मतगणना स्थल पर हल्के विवाद के चलते कुछ देर तक मतगणना रोकनी पड़ी ।