Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    New Year 2023 के जश्‍न के लिए सज गई मिनी स्विट्जरलैंड की वादियां, लगने लगा देसी-विदेशी पर्यटकों का जमावाड़ा

    By Jagran NewsEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Wed, 21 Dec 2022 02:21 PM (IST)

    New Year 2023 पर्यटक यहां से हिमालय की लंबी श्रृखंला का दीदार करेंगे। जनवरी का पूरा महीना पर्यटकों की यहां चहल-कदमी रहेगी। कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य अति सुंदर दिखता है। यहां होटल रेस्टोरेंट आदि में लगभग 30 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है।

    Hero Image
    New Year 2023 : कौसानी में देसी-विदेशी पर्यटकों का जमवाड़ा लगने लगा है।

    टीम जागरण, कौसानी / बागेश्वर : New Year 2023 : पुराने वर्ष को विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए कौसानी में देसी-विदेशी पर्यटकों का जमवाड़ा लगने लगा है। होटल, रेस्टोरेंट आदि में लगभग 30 प्रतिशत तक बुकिंग हो गई है। 25 से 31 दिसंबर को यहां जश्न का जैसा माहौल रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनवरी का पूरा महीना रहेगी पर्यटकों की चहल-कदमी

    पर्यटक यहां से हिमालय की लंबी श्रृखंला का दीदार करेंगे। जनवरी का पूरा महीना पर्यटकों की यहां चहल-कदमी रहेगी। जिसके लिए होटल, रेस्टोरेंट, शाल फैक्ट्री आदि व्यापारियों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मिनी स्विट्जरलैंड कौसानी में पिछले दो वर्ष तक कोरोना के कारण चहल-पहल कम रही है। इस वर्ष पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है।

    दिखता है हिमालय का विहंगम दृश्य

    कौसानी से हिमालय का विहंगम दृश्य अति सुंदर दिखता है। कौसानी की खूबसूरती पर चार-चांद लगाता है। पर्यटक ट्रेकिंग के लिए पिनाक, वृद्ध पिनाक, गोपाल कोर्ट, दीपा माई मंदिर, पिंगलेश्वर महादेव मंदिर, नागर टी-स्टेट के अलावा चाय के बागान आदि स्थानों का भ्रमण कर सकेंगे। बैजनाथ मंदिर में शिव परिवार के दर्शन करेंगे। यहां कृत्रिम झील पर नौकायन का आनंद भी ले सकेंगे।

    यह भी पढ़ें : New Year 2023 के स्वागत को उत्‍तराखंड तैयार, मसूरी-नैनीताल समेत प्रमुख पर्यटन स्थलों में किए ये विशेष इंतजाम

    पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद

    रुद्रधारी महादेव मंदिर में झरना उनके आकर्षित करेगा। शाल फैक्ट्री के अलावा महात्मा गांधी की तपस्थली अनासक्ति आश्रम भी जा सकेंगे। इधर, पर्यटन व्यवसाय बढ़ने की उम्मीद है।

    कुमाऊंनी व्यंजन परोसेंगे

    पर्यटकों को स्वागत के लिए कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। होटल ऐसोसिएशन के सचिव गजेंद्र मेहरा ने बताया कि पर्यटकों के लिए पहाड़ी व्यंजनों में मडुवे की रोटी, गहत की दाल, पहाड़ी रायता, भट के डुबके, भट्ट की चुरकानी आदि का इंतजाम किया गया है।

    हेरिटेज रिसोर्ट के नंदन सिंह ने बताया की पर्यटकों के लिए बोनफायर और पहाड़ी म्यूजिक के साथ ही कुमाऊंनी व्यंजनों को प्रमुखता से परोसा जाएगा। कौसानी शाल व्यापारी गिरीश कांडपाल ने कहा कि पर्यटकों के अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

    कौसानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट आदि में नए वर्ष के जश्न के लिए विशेष व्यवस्थाएं हो रही हैं। पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

    - कीर्ती चंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी