विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोशाला में घुसा तेंदुआ पिंजरे में हुआ कैद

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sun, 08 Jan 2017 01:56 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jan 2017 07:00 AM (IST)

बागेश्‍वर में बीते रोज एक तेंदुआ गोशाला में घुआ। इस पर ग्रामीण ने तेंदुए को वहीं बंद कर दिया। बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बागेश्वर, [जेएनएन]: काफलीगैर तहसील के खौलसीर गांव ने एक गोशाला में घुसे तेंदुए को ग्रामीणों ने बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइ कर तेंदुए को पिंजरे में कैद किया।

काफलीगैर तहसील के खौलसीर गांव के टाना तोक निवासी भगवत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह द्वारा बकरी पालन का कार्य किया जाता है। शनिवार सुबह किसी समय एक तेंदुआ दरवाजा तोड़कर गोशाला में घुस गया तथा पांच बकरियों को अपना निवाला बना लिया। भगवत सिंह सुबह जब गोशाला में गया तो उसे तेंदुए के होने की जानकारी मिली जिस पर उसने दरवाजे को मजबूती के साथ बंद कर दिया।

पढ़ें: तेंदुए से भिड़कर दस साल के बच्चे को बचा लाई मां

उन्होंने गोशाला के दरवाजे पर तख्ते बल्ली लगा दी। गोशाला में तेंदुए होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग व सेंचुरी क्षेत्र के अधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम पिंजरा लेकर गांव में पहुंची। वन विभाग की टीम ने उसको बेहोश करने के बाद उसे पिंजरे में कैद किया।

पढ़ें: जंगली सुअर के लिए ग्रामीणों ने लगाया था जाल, फंस गया तेंदुआ

प्रभागीय वनाधिकारी एमबी सिंह ने बताया कि तेंदुआ पकड़ा जा चुका है। उसे अब कहां ले जाना है, इसके लिए वन्य जीव प्रतिपालक के आदेश की प्रतीक्षा की जा रही है। इधर ग्राम प्रधान लीला देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल दत्त भट्ट ने प्रभावित पशु पालक को मुआवजा प्रदान किए जाने की मांग की है।

पढ़ें:-पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

पढ़ें:-खेत में मृत मिला तेंदुआ, शरीर में दांतों और पंजों के निशान