Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bageshwar Bypoll: मतदान के बाद अब परिणाम पर कांग्रेस की नजर, बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद

    By Swati SinghEdited By: Swati Singh
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 08:46 AM (IST)

    Bageshwar Bypoll बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान तो संपन्न हो गया अब राजनीतिक दलों को इंतजार है तो आठ सितंबर का। कांग्रेस इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठी है। बागेश्वर उपचुनाव के दौरान कांग्रेस का प्रदेश संगठन काफी सक्रिय रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि बाहर से मजबूत प्रत्याशी लाने और एकजुट होकर लड़े गए चुनाव की उसकी रणनीति को मतदाता ने पसंद किया है।

    Hero Image
    मतदान के बाद अब परिणाम पर कांग्रेस की नजर, बेहतर प्रदर्शन की है उम्मीद

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हो चुका है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति के बूते बेहतर परिणाम की आस लगाए हुए है। पार्टी की नजरें आठ सितंबर को मतगणना पर टिकी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का दावा है कि पार्टी का प्रदर्शन सभी को चौंका सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बागेश्वर उपचुनाव के दौरान कांग्रेस का प्रदेश संगठन काफी सक्रिय रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि बाहर से मजबूत प्रत्याशी लाने और एकजुट होकर लड़े गए चुनाव की उसकी रणनीति को मतदाता ने पसंद किया है। वर्ष 2022 में कांग्रेस को इस सीट पर लगभग 20 हजार मत मिले थे। भाजपा के हाथों उसे लगातार चौथी बार बड़े अंतर से पराजय मिली थी। मतों के इस अंतर को पाटने के लिए पार्टी ने इस बार जमकर पसीना बहाया।

    कांग्रेस को है प्रदर्शन में सुधार की उम्मीद

    कांग्रेस को उम्मीद है कि वर्ष 2022 की तुलना में उसके प्रदर्शन में सुधार दिखाई देगा। इस दावे के पीछे पार्टी का गणित बाहर से पार्टी में लाकर प्रत्याशी बनाए गए बसंत कुमार के व्यक्तिगत प्रदर्शन भी है। इससे पहले अन्य दलों और बतौर निर्दल इस सीट पर चुनाव लड़ चुके बसंत कुमार अच्छा-खासा वोट बटोरने में सफल रहे हैं।

    कांग्रेस अध्यक्ष को है 8 सितंबर का इंतजार

    उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि बागेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। चुनाव परिणाम आने के बाद इस संबंध में तस्वीर साफ होगी। फिलहाल कल बागेश्वर उपचुनाव के लिए मतदान हो चुका है और अब मतगणना वाले दिन का इंतजार है। आठ सितंबर को मतगणना होगी।