Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट पहुंची अल्मोड़ा, आयुर्वेद की ली जानकारी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sat, 22 Apr 2017 06:00 AM (IST)

    अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट अपने गृह जनपद अल्मोड़ा पहुंची। आयुर्वेद अस्पताल कलमटिया कसारदेवी में उनका भव्य स्वागत हुआ। ...और पढ़ें

    Hero Image
    महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट पहुंची अल्मोड़ा, आयुर्वेद की ली जानकारी

    अल्मोड़ा [जेएनएन]: अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट अपने गृह जनपद अल्मोड़ा पहुंची। आयुर्वेद अस्पताल कलमटिया कसारदेवी में उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेद के बारे में जानकारी भी हासिल की। 

    एकता के सम्मान में आयुर्वेद अस्पताल में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में खेलप्रेमियों ने एकता की उपलब्धि से नगर, जिला, प्रदेश व राष्ट्र का नाम रोशन होने को गौरवान्वित करने वाला बताया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश नय्यर ने एकता को पुष्पगुच्छ व स्मृति देकर सम्मानित किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एकता ने अस्पताल में चल रही पंच क्रिया, सूर्य नमस्कार आदि के बारे में जानकारी ली और कहा कि इस इलाज में गरीब तबके के लोगों को कुछ रियायत दी जानी चाहिए। ताकि अस्पताल का लाभ सभी को मिले। एकता को खुद के बीच पाकर अस्पताल के कर्मचारी गदगद नजर आए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। 

    इस मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, एकता के कोच लियाकत अली, मनोज सनवाल सहित तमाम खेली प्रेमी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें: जो दुनिया में नहीं, वह अब भी हैं बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष

    यह भी पढ़ें: फुटबाल में बूम लाएगा फीफा अंडर-17 विश्व कप: श्याम थापा

    यह भी पढ़ें: शिवम की शानदार पारी के दम पर जीता पिथौरागढ़ वॉरियर्स