Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: रानीखेत उपमंडल में कांग्रेस का जादू, सत्तापक्ष बेदम

    Updated: Sat, 25 Jan 2025 04:02 PM (IST)

    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 उत्तराखंड निकाय चुनाव परिणामों में कांग्रेस ने रानीखेत द्वाराहाट और भिकियासैंण नगर पंचायतों में जीत हासिल की है। द्वाराहाट में संगीता आर्या ने भाजपा की लक्ष्मी आर्या को 342 वोटों से हराया। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने वार्डों में भी जीत दर्ज की। रानीखेत पालिका में भी कांग्रेस का कब्जा है। संगीता की जीत पर कांग्रेसियों ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। मिठाई बांट जश्न मनाया।

    Hero Image
    Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: संगीता की जीत पर कांग्रेसियों ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। Concept

    संस, जागरण. द्वाराहाट। Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: रानीखेत उपमंडल में कांग्रेस का जादू चल गया। यहां रानीखेत पालिका के साथ ही द्वाराहाट व भिकियासैंण नगर पंचायत में सत्तापक्ष की रणनीति विपक्षी एकता के आगे बिखरी सी नजर आई।

    द्वाराहाट नगर पंचायत में कांग्रेस की संगीता आर्या ने एकतरफा जीत प्राप्त कर पार्टी का उत्साह दूना कर दिया। उन्होंने भाजपा की लक्ष्मी आर्या को 342 वोटों से परास्त किया। संगीता की जीत पर कांग्रेसियों ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। मिठाई बांट जश्न मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुल 2105 में से 1447 मत पड़े

    द्वाराहाट नगर पंचायत में कुल 2105 में से 1447 मत पड़े थे। कांग्रेस प्रत्याशी को 813 वोट मिले। भाजपा की लक्ष्मी आर्या महज 471 मत ही पा सकी। सबसे बुरा हाल उक्रांद प्रत्याशी सुशीला आर्या का रहा। उन्हें मात्र 18 मत पड़े।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025 Live: आ गया सबसे पहला परिणाम, भाजपा की बागी ने दर्ज की जीत

    वहीं निर्दलीय भागीरथी देवी को 73 तथा कविता देवी को 35 वोट ही मिल सके। 31 वोट निरस्त हुए। पांच मतदाताओं ने नोटा पर मुहर लगाई। संगीता को हाट वार्ड से 144, शीतलापुष्कर से 142, बाजार वार्ड से 212 तथा विद्यापुर कनार वार्ड से 315 वोट मिले।

    वार्डों में भी कांग्रेस का बोलबाला

    नगर पंचायत के चार वार्डों में भी कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। हाट वार्ड से निरंजन कुमार साह को 80 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ललित मठपाल को 65 मत पड़े। वहीं हेमा साह को 54 तथा दर्शन साह को 52 वोटों से संतुष्ट होना पड़ा।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Nikay Chunav Result 2025: सभी निकायों में मतगणना जारी, लेकिन इस कारण भाजपा में बढ़ी बेचैनी

    शीतलापुष्कर वार्ड से हेम मठपाल ने भी एकतरफा जीत हासिल की। उन्हें 167 जबकि प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र साह को 70 तथा अनिल कुमार साह को 34 मत ही प्राप्त हो सके। बाजार वार्ड में रेखा देवी ने सीधे मुकाबले में दीपा साह को 24 मतों से पराजित किया।

    विजेता को 174 और पराजित प्रत्याशी को 150 मत प्राप्त हुए। विद्यापुर वार्ड में नीतू को 194, दीपिका को 175, वैशाली को 112 तथा पूनम को 69 मत प्राप्त हुए। जीतने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष संगीता और सभासदों ने नगरवासियों का आभार जताया।

    निर्दलीय महिला पार्षद प्रत्याशी पर चापड़ से जानलेवा हमले का प्रयास

    रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप वार्ड 11 से पार्षद की महिला निर्दल प्रत्याशी पर चापड़ से जानलेवा हमले का प्रयास किया। गनीमत रही कि लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे दो युवकों ने भेजा था। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के अनुसार, संजय नगर ट्रांजिट कैंप निवासी नीतू पत्नी मानवेन्द्र कुमार राय ने बताया कि वह अपने वार्ड नंबर 11 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। शुक्रवार रात 11 बजे अपने घर में समर्थक तपन मंडल, मुकेश मंडल तथा अपने पति मानवेन्द्र कुमार राय के साथ बैठकर मतगणना कार्यक्रम के संबंध में चर्चा कर रही थी।

    इसी बीच संजय नगर वार्ड नंबर 11 निवासी रवि विश्वास पुत्र खोकन विश्वास अपने हाथ में लोहे का चापड़ लेकर आया और जबरन घर में घुस आया। इस दौरान वह गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। साथ ही वह उस पर हमला करने के लिए आगे बड़ा तो उसके पति मानवेंद्र कुमार राय, तपन मंडल व मुकेश मंडल ने उसे पकड़ लिया और हाथ से चापड़ ले लिया।

    जब उससे हमले का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे रविंद्र विश्वास व अखिल विश्वास ने भेजा है। नीतू ने पुलिस से आरोपितों पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप मोहन पांडे ने बताया कि आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर लिया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।