यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
खटीमा व अलीगढ़ के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
अल्मोड़ा के द्वाराहाट में सिकंदर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्जकर बोरा क्लब खटीमा व जेपीएस अलीगढ़ की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।

द्वाराहाट, [जेएनएन]: सिकंदर कप क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्जकर बोरा क्लब खटीमा व जेपीएस अलीगढ़ की टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
शनिवार को पहला सेमीफाइनल खटीमा और रामगढ़ (नैनीताल) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खटीमा ने कुलदीप के 81 रनों की बदौलत 20 ओवर में 138 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रामगढ़ की पूरी टीम 129 बनाकर आउट हो गई। खटीमा की ओर से चार ओवर में 12 रन देकर छह विकेट लेने वाले अमन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यह भी पढ़ें: स्की में भारत का प्रतिनिधित्व करने जापान जाएगी प्रीति डिमरी
दूसरे सेमीफाइनल में जेपीएस अलीगढ़ (उप्र) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 118 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में द्वाराहाट एकादश की पूरी टीम 11 रन ही बना सकी। गणोश अधिकारी, आनंद सिंह, धर्मा अधिकारी व जगदीश बिष्ट ने अंपायर रहे।
