अल्मोड़ा महोत्सव में जलवा बिखेरेंगी 'बैरी पिया' की बड़ी ठकुराइन
बैरी पिया की बड़ी ठकुराइन यानी असीमा भट्ट अल्मोड़ा महोत्सव में अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी। वह महोत्सव में प्रसिद्ध लघु नाटिका द्रौपदी का मंचन करेंगी।
अल्मोड़ा, [जेएनएन]: अक्टूबर में अल्मोड़ा महोत्सव में रंगमंच व फिल्मी दुनिया के तमाम कलाकारों का संगम होगा। थियेटर व फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री असीमा भट्ट अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी। वह महोत्सव में प्रसिद्ध लघु नाटिका द्रौपदी का मंचन करेंगी।
अभिनेत्री असीमा भट्ट की तरफ से लघु नाटिका द्रौपदी का मंचन देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में किया जा चुका है। जागरण से फोन पर वार्ता में असीमा ने बताया कि वह अल्मोड़ा कई साल पहले आ चुकी हैं। कुमाऊं की संस्कृति व यहां की लोक संस्कृति से खासा लगाव है। यह शहर अपनी अनूठे थियेटर प्रेम व रंगकर्म की विधा को देश ही नहीं विदेश तक पहुंचाने में कामयाब रहा है। इस बार उनका प्रयास रहेगा कि यहां के कुछ बेहतरीन थियेटर कलाकारों को भी माया नगरी में मौका दिलाया जाए।
असीमा ने अब तक कई टीवी सीरियल व फिल्मों में अभिनय किया है। जिसमें सीरियल बैरी पिया में उनके बड़े ठकुराईन के रूप में दमदार अभिनय का जादू दर्शक आज तक नहीं भूले हैं। मूलरूप से बिहार की रहने वाली असीमा को बचपन से ही थियेटर करने की लालसा ने मायानगरी तक पहुंचाया। अल्मोड़ा महोत्सव 20 से 22 अक्टूबर तक होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।