वाराणसी के पड़ाव-रामनगर मार्ग पर यातायात बाधित, पुल चौड़ीकरण के चलते 30 नवंबर और 1 दिसंबर को रहेगा बंद
व्यासनगर-काशी रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज नंबर-09 के चौड़ीकरण के कारण पड़ाव-रामनगर मार्ग 30 नवंबर और 1 दिसंबर को प्रभावित रहेगा। 30 नवंबर को छह घंटे और 1 दिसंबर को पूरे 24 घंटे के लिए सड़क और रेल यातायात बंद रहेगा, जिसके लिए डायवर्जन किया जाएगा।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
ब्रिज नंबर-09 के चौड़ीकरण का कार्य होगा।
30 नवंबर को छह घंटे सड़क यातायात बंद।
1 दिसंबर को 24 घंटे रेल-सड़क यातायात बंद।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। व्यासनगर-काशी रेलवे स्टेशन के बीच पड़ाव-रामनगर मार्ग पर स्थित ब्रिज नंबर-09 के चौड़ीकरण कार्य के चलते 30 नवंबर और एक दिसंबर को यातायात प्रभावित रहेगा। एडीआरएम बृजेश यादव ने बताया कि पुल पर आरसीसी बाक्स की कास्टिंग पूरी हो चुकी है।
आगे रेलवे ट्रैक पर प्रोटेक्शन प्लेट की लांचिंग की जानी है। इस कार्य के लिए एक दिसंबर, मंगलवार को मेगा ब्लाक लिया गया है। 24 घंटे तक रेल और सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
काम में क्रेन, पोकलैंड और जेसीबी जैसी मशीनों का इस्तेमाल होगा। इस कार्य के ट्रायल के लिए 30 नवंबर, सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक सड़क यातायात छह घंटे बंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- तमिल संगमम: मोघाट पर दिखा गंगा-कावेरी का संगम, एक धारा बन गई दो भाषा-दो संस्कृति
दोनों दिन पड़ाव-रामनगर मार्ग पर यातायात डायवर्ट करने के लिए वाराणसी कमिश्नरेट के ट्रैफिक प्रशासन व चंदौली के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा गया है। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से अभी डाइवर्जन प्लान अभी लागू नहीं किया गया है।