विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयर शो के चलते काशी में ट्रेनों का ठहराव रद करने की तैयारी, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:04 PM (IST)

काशी में होने वाले एयर शो के दौरान सुरक्षा कारणों से काशी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव रद्द किया ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. एयर शो के दौरान काशी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव रद्द संभव।

  2. सुरक्षा कारणों से 10 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव का प्रस्ताव।

  3. भीड़ के लिए रेलवे चलाएगा चार स्पेशल ट्रेनें, संख्या बढ़ सकती है।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो के दौरान काशी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का निर्धारित ठहराव रद किया जा सकता है। आयोजन स्थल नमो घाट स्टेशन से करीब 500 मीटर दूर है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रेलवे से ट्रेनों को रन-थ्रू गुजारने का प्रस्ताव रखा है।

एयर शो में प्रधानमंत्री के आने के मद्देनजर दिन में 11 बजे से तीन बजे के बीच ठहरने वाली 10 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव संभव है। रेल प्रशासन ने चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। भीड़ का आकलन अधिक होने पर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।

काशी स्टेशन को वाराणसी जंक्शन के सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां करीब 31 ट्रेनें यात्रियों को उतारने के बाद गंतव्य के लिए रवाना होती हैं। एयर शो के समय 10 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें ठहराव लेकर गुजरती हैं। सोमवार शाम जिला प्रशासन के साथ बैठक में ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठा।

नार्दर्न रेलवे के लखनऊ मुख्यालय में भी इस पर मंथन हुआ, लेकिन अब तक निर्णय नहीं हो सका है। एयर शो में 20 लाख लोगों के आने का अनुमान है, इसलिए रेलवे से स्पेशल ट्रेनें चलाने को कहा गया है।

हालांकि, भीड़ किस दिशा से आएगी, इसका सटीक आकलन नहीं है। रेलवे का कहना है कि यात्रियों की आवाजाही की जानकारी मिलने पर ट्रेनें घोषित करने के साथ उनका प्रचार भी किया जा सकेगा और राजस्व अर्जित होगा।

यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो के दौरान दर्शकों के साथ होगा अतिथियों जैसा व्यवहार, पुलिसकर्मी को दी गई ट्रेनिंग

यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो: एयरपोर्ट से नमो घाट तक बदलेगी काशी की सूरत, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा