वाराणसी एयर शो: एयरपोर्ट से नमो घाट तक बदलेगी काशी की सूरत, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा
काशी में एयर शो के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक व्यापक सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। प्रमुख मार्गों, ...और पढ़ें

एयर शो के लिए बाबतपुर से नमो घाट तक संवर रही काशी।
HighLights
एयरपोर्ट से नमो घाट तक व्यापक सौंदर्यीकरण कार्य जारी।
दीवारों पर गंगा घाटों, काशी संस्कृति के चित्र उकेरे जा रहे।
भवनों को एकरूपता देने के साथ आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार काशी को आकर्षक रूप देने के लिए शहर का व्यापक सौंदर्यीकरण करा रही है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक प्रमुख मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर, अंडरपास और दीवारों को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है।
विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने बताया कि एयरपोर्ट से नमो घाट तक के मार्गों पर पेंटिंग, म्यूरल आर्ट और आकर्षक लाइटिंग के माध्यम से काशी की सांस्कृतिक पहचान को उभारने का काम किया जा रहा है।
दीवारों पर गंगा की लहरों, घाटों और गंगा तट के दृश्यों को उकेरा जा रहा है। भवनों पर गंगा घाट और सुबहे बनारस से जुड़े दृश्य दिखाई देंगे। मार्गों पर गंगा आरती के दृश्य और काशी की कला-संस्कृति से जुड़े चित्र भी देखने को मिलेंगे।

नमो घाट मार्ग के डिवाइडर पर काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप झंडे लगाए जाने हैं। इन झंडों पर भगवान शिव के डमरू, त्रिशूल और ॐ के प्रतीक होंगे। चौकाघाट से नमो घाट तक दुकानों और भवनों को एकरूपता देने के लिए एक ही रंग में रंगने का काम कराया जा रहा है। इससे मार्गों का दृश्य अधिक व्यवस्थित और आकर्षक नजर आएगा।
पेड़ों पर फसाड लाइटिंग और बिजली के खंभों पर स्पाइरल स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। भगवान बुद्ध से जुड़े प्रसंगों के साथ काशी के गीत-संगीत और नृत्य की झलक भी सजावट का हिस्सा होगी।
नमो घाट मार्ग पर मोटिफ लाइटें (सजावटी और कलात्मक रोशनी का प्रकार) लगायी जा रही है। चौकाघाट क्षेत्र में भी सौंदर्यीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट से अतुलानंद तक मोटिफ लाइटिंग स्थापित करने और बिजली के खंभों पर स्ट्रिप लाइट लगाने का काम किया जा रहा है।
बाबतपुर से बाबतपुर फ्लाईओवर तक डिवाइडर पर पेंटिंग कराई जा रही है। इन व्यवस्थाओं के पूरा होने के बाद एयरपोर्ट से नमो घाट तक का मार्ग रोशनी और रंगों से सजा नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- वाराणसी एयर शो: चंदौली के गंगा घाटों पर तेज हुई तैयारियां, PWD को 72 घंटे में काम पूरा करने का अल्टीमेटम
