विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: घूम-घूम कर चोरी… उचक्कागीरी और छिनैती को बनाया था पेशा, एक सुराग से हुआ पर्दाफाश

Published: Wed, 27 Dec 2023 01:29 AM (IST)Updated: Wed, 27 Dec 2023 04:29 PM (IST)

राजातालाब के कचनार से बाइक से रुपयों से भरा बैग उड़ाने के मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ...और पढ़ें

राजातालाब में मसाला कारोबारी की बाइक से बैग उड़ाने वाले गिरफ्तार उचक्के।
राजातालाब में मसाला कारोबारी की बाइक से बैग उड़ाने वाले गिरफ्तार उचक्के।

संवाद सूत्र, मिर्जामुराद। राजातालाब के कचनार से बीते 21 दिसंबर को मसाला एजेंसी के संचालक निखिल गुप्ता की बाइक से रुपयों से भरा बैग उड़ाने के मामले में सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने घुमंतू गिरोह के चार उचक्कों को गिरफ्तार कर मामले का राजफाश किया हैं। उचक्कों के पास से छह हजार नकदी रुपया, बैग व बिल बाउचर बरामद हुआ हैं। गिरोह के सदस्य घूम-घूम कर चोरी, उचक्कागीरी, छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं।

यह है पूरा मामला

डीसीपी (गोमती जोन) प्रबल प्रताप सिंह व एडीसीपी टी. सरवणन ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में बताया कि भैरोनाथ निवासी मशाला कारोबारी निखिल गुप्ता की कचनार में गोदाम हैं। गोदाम के पास खड़ी बाइक के हैंडिल से उचक्कों द्वारा रुपये व बिल बाउचर से भरे बैग उड़ाने के मामले में सीसी फुटेज के सहारे पुलिस टीम उचक्कों की तलाश में जुटी थी।

इसी बीच मुखबिर की सूचना पर वीरभानपुर नहर के पास से मंगलवार को वारदात में शामिल उचक्कों को पकड़ लिया गया। उचक्कों की निशानदेही पर धांगड़वीर बाबा मंदिर के पास से बैग व उसमें रखे तीन लाख 78 हजार 673 रुपये का बिल बाउचर बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों में महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर थानांतर्गत नवापुर बाकी पाड़ा निवासी कार्तिक बालू नायडू, करन नायडू प्रभाकर, संजय रजनी नायडू व मध्य प्रदेश के बैरोगढ़ जिले के चिमनगंज थानांतर्गत ढांचा भवन निवासी शिवा गायकवाड़ शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम को दस हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

टीम में राजातालाब चौकी प्रभारी रविकांत चौहान, एसआई प्रदीप पांडेय, आरक्षी चंचल सिंह, लालजीत सरोज व सर्वजीत यादव शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: वकालत के पेशे पर हाई कोर्ट की टिप्पणी- अपराधी वकील बन रहे, यह अलार्मिंग स्थिति; लाइसेंस देने पर रोक लगाने का निर्देश

यह भी पढ़ें: 'ब्वॉयफ्रेंड के साथ ही रहूंगी...' थाने में बेटी ने कहा- मेरा अपहरण नहीं हुआ; प्रेम-प्रसंग से नाखुश मां ने कर डाला ये खेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।