विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: शादी के घर में छाया मातम, उठनी थी बहन की डोली; उठी छोटे भाई की अर्थी

Published: Mon, 29 Apr 2024 10:12 AM (IST)

आजाद सोनकर शनिवार को बहन की शादी का कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार के लिए निकला। लेकिन बाजार न ...और पढ़ें

हादसे के बाद घर में खुशी भरा माहौल गम में बदल गया।
हादसे के बाद घर में खुशी भरा माहौल गम में बदल गया।

संवाद सूत्र, जागरण, पिंडरा। फूलपुर थाना क्षेत्र के समोगरा निवासी स्व. गब्बर के 14 वर्षीय पुत्र आजाद सोनकर की शनिवार की रात 12 बजे कथौली स्थित मोड़ पर बाइक से नियंत्रण खोने के चलते हादसे में मौत हो गई। वहीं, उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

मालूम हो कि सोमवार को मृतक किशोर के बड़ी बहन की बारात आनी थी। घर मेहमानों से भरा पड़ा था। तभी उसको न जाने क्या सूझा कि शनिवार की रात में वह मौसेरे भाई के साथ बाइक लेकर निकाला और लौटकर घर नहीं आया। हादसे में उसके मौत की सूचना मिलते ही घर में खुशी भरा माहौल गम में बदल गया।

आजाद सोनकर शनिवार को बहन की शादी का कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार के लिए निकला। लेकिन बाजार न जाकर अपने मौसी के लड़के ऋषभ उर्फ कल्लू सोनकर (15 वर्ष) निवासी कालीचाबाद जौनपुर के साथ बाबतपुर सिसवा चला गया।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर के इस बड़े अस्‍पताल में आयुष्मान कार्ड पर शुरू हुआ उपचार, यहां डॉक्‍टर को दिखाने के लिए लगती है लंबी लाइन

वहां से देर रात वापस घर लौट रहा था कि कथौली मोड़ के समीप उसकी अपाचे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हेलमेट न लगाने के कारण आजाद के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं मौसी के लड़के का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर से रेफर कर जौनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें- सीबीएसई नहीं जारी करेगा हाईस्कूल व इंटर के टॉपरों की सूची, इस वजह से नियम में किया गया बदलाव

बताते हैं कि वह तीन बहनों में सबसे छोटा भाई था। उसके पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। सोमवार को उसके बड़ी बहन की शादी थी और लोग उसी में व्यस्त थे। लेकिन अचानक उक्त घटना होने से पूरा माहौल शोक में बदल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।