Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भोजपुरी अभिनेत्री के सुसाइड मामले में आरोपी संजय सिंह की जमानत मंजूर, जिला जज ने सुनी दोनों पक्षों की दलील

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 08:14 AM (IST)

    Akanksha Dubey Suicide Case भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में शनिवार को आरोपित संजय सिंह की जमानत अर्जी मंजूर हो गई। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने पक्ष रखा।

    Hero Image
    आकांक्षा दुबे आत्महत्या प्रकरण : आरोपित संजय सिंह की जमानत अर्जी मंजूर

    वाराणसी, विधि संवाददाता। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में आरोपित सिंगर समर सिंह के भाई संजय सिंह को जमानत मिल गई। शनिवार को जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में संजय की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार को आरोपित संजय सिंह की जमानत अर्जी मंजूर हो गई। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार सिंह ने पक्ष रखा। जज ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अंत में आरोपित संजय सिंह की जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।

     होटल में फंदे से लटकता मिला था आकांक्षा का शव

    बता दें कि फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आई भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव फंदे से लटकते हुए 26 मार्च को सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेंद्र में मिला था। पुलिस ने इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत समर और संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आकांक्षा की मां मधु दुबे ने समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह पर बेटी की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया था।

    भदोही की रहने वाली थी एक्ट्रेस

    आकांक्षा दुबे मूलरूप से पर्सिपुर, थाना-चोरी, जिला- भदोही की रहने वाली थी। वर्तमान में बसई, पालघर, नालासोपारा ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) में रहती थी। वह लायक फिल्म की शूटिंग के लिए वाराणसी आईं थी। बुद्धा सिटी कॉलोनी स्थित सुमेन्द्रा होटल के रूम नंबर 205 में वह ठहरी थीं। इनके साथ मेकअप आर्टिस्ट राहुल शर्मा, हेयर ड्रेशर रेखा मौर्या व ब्वाय संजय यादव भी थे।

    समर और संजय को किया गया था गिरफ्तार

    पुलिस इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में समर और संजय के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के 12 दिन बाद समर सिंह की गाजियाबाद से गिरफ्तारी हुई थी। उसके बाद संजय सिंह की गोइठहां रिंग रोड से क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही दोनों आरोपित जेल में निरुद्ध हैं। समर सिंह की जमानत अर्जी जिला जज की अदालत से खारिज हो चुकी है। वहीं संजय सिंह को शनिवार को जमानत मिल गई है।