Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Khelo India University Games: खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का एलान- '2024 तक हर जिले में होगा खेलो इंडिया सेंटर'

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 04 Jun 2023 07:56 AM (IST)

    Khelo India University Games खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के समापन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेलो इंडिया बड़ा मंच साबित हो रहा है।

    Hero Image
    खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने का एलान- '2024 तक हर जिले में होगा खेलो इंडिया सेंटर'

    वाराणसी, जागरण संवाददाता। सरकार के प्रयास से देश में खेल का विकास तेजी से हो रहा है। इसे और आगे बढ़ाने के लिए 15 अगस्त 2024 तक देश के सभी जिलों में खेलो इंडिया सेंटर होंगे। शनिवार को खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स - 2022 के समापन पर केंद्रीय खेल, संचार व युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में खेल और खिलाड़ियों के सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि देश के सभी जिलों में खेलो इंडिया सेंटर होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईआईटी बीएचयू के जिमखाना ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय खेल व युवा कल्याण राज्य मंत्री नीशिथ प्रमाणिक, उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रतियोगिता के चैंपियन पंजाब यूनिवर्सिटी समेत प्रथम तीन विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। समापन बेहद सादगी से हुआ।

    विशिष्ट अतिथि के तौर पर अनुराग ठाकुर इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि देश में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए खेलो इंडिया बड़ा मंच साबित हो रहा है। युवाओं के खेल में रुझान को अब एक नई दिशा दी जाएगी।

    208 प्रमुख यूनिवर्सिटी ने लिया भाग

    खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तीसरे संस्करण में देश के 208 प्रमुख यूनिवर्सिटी के चार हजार खिलाड़ियों ने भाग लिया। अपने दमखम के बदौलत मेडल जीता और खुद को एक ऐसे खिलाड़ी के रूप में पहचान दिलाई जो अच्छी ट्रेनिंग पाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक का दावेदार साबित होगा। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में इस बार 21 खेलों का आयोजन हुआ। इसमें ट्रेडिशनल खेल योगासन व मलखम को भी शामिल किया गया। इस खेल आयोजन में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और वूमेन पावर का एहसास भी कराया।

    खेलों के माध्यम से देश को वैश्विक मंच पर ले जा रही सरकार

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार खेलों के माध्यम से देश को वैश्विक मंच पर ले जा रही है। हर स्तर पर खेलों में विकास हो रहा है। राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय की प्रतियोगिता सब में पदक की संख्या बढ़ रही है। उत्तर प्रदेश में भी खेलों के विकास पर खूब ध्यान दिया जा रहा है। हर गांव में खेल मैदान व हर जिले में स्टेडियम बनाया जा रहा है। युवक व महिला मंगल दल को खेल से जोड़ा गया है।

    67 मेडल के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी बनीं चैंपियन

    स्वागत भाषण प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दिया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के विजेताओं की घोषणा की गई। 67 मेडल के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी चैंपियन बनी। उसने सबसे अधिक 26 गोल्ड मेडल, 17 सिल्वर व 26 ब्रांज मेडल हासिल किया। दूसरे नंबर पर अमृतसर की गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी रही। उसने 24 गोल्ड मेडल, 27 सिल्वर व 17 ब्रांज मेडल हासिल किया। 32 पदक के साथ जैन यूनिवर्सिटी तीसरे स्थान पर रही। तीनों टीमों को मंच पर ट्रॉफी प्रदान की गई।