Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष: काशी प्रांत में सवा लाख नए गणवेश तैयार करेगा RSS, घर-घर जाकर लोगों से करेंगे बात

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने पर शताब्दी वर्ष समारोह मनाएगा। इस अवसर पर संघ ने विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं का आयोजन किया है जिनमें गृह संपर्क अभियान हिंदू सम्मेलन सामाजिक सद्भाव बैठकें और युवाओं के लिए विशेष आयोजन शामिल हैं। संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे और इसके लिए सवा लाख गणवेश तैयार किए जा रहे हैं।

    By Shailesh Asthana Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 27 Mar 2025 11:13 AM (IST)
    Hero Image
    RSS द्वारा विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस वार्ता में बोलते वीरेंद्र जायसवाल (पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र कार्यवाह )।-जागरण

    जागरण संवाददाता, वाराणसी। अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संध शताब्दी वर्ष में अपने नए लक्ष्यों, नए संकल्पों के साथ समाज के बीच उतरेगा। आागमी विजयदशमी को संघ स्थापना दिवस से आरंभ होने वाले शताब्दी वर्ष समारोह के लिए संघ ने अनेक कार्यक्रम व योजनाएं तय की हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काशी प्रांत में ही संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संघ सवा लाख गणवेश तैयार करा रहा है। गणवेश तैयार करने का कार्य इसी माह से आरंभ कर दिया गया है। यह जानकारी क्षेत्र कार्यवाह डा. वीरेंद्र जायसवाल ने बुधवार को लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता में दी।

    उन्होंने बताया कि आगामी पांच नवंबर से 30 नवंबर तक तीन सप्ताह में संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक घर तक पहुंचकर संपर्क करेंगे। गृह संपर्क अभियान में स्वयंसेवक अपने हाथों में पुस्तकें लेकर जाएंगे। संपर्क के साथ ही साहित्य भी प्रदान करेंगे। सभी मंडल व बस्तियों में स्थानीय स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसे फरवरी माह तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

    इसे भी पढ़ें- यूपी सरकार ने आठ साल में क्या-क्या किया? केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं उपलब्धियां

    खंड व शहर स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठकें होंगी जिनमें समाज को जोड़ने के कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रबुद्ध नागरिकों के साथ संवाद के कार्यक्रम होंगे। डा. जायसवाल ने बताया कि प्रांतीय इकाइयों द्वारा युवाओं के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।

    आरएसएस। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ मजबूती से खड़े होने का आह्वान

    डा. वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि बीते दिनों बेंगलुरू में हुई संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर गहरी चिंता प्रकट की गई। वहां की अंतरिम सरकार से इसे रोकने तथा केंद्र सरकार से हर हाल में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कूटनीतिक उपाय करने की मांग की गई है। देश के हिंदुओं से बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनके साथ मजबूती से खड़े होने का भी प्रतिनिधि सभा ने आह्वान किया।

    इसे भी पढ़ें- UP News: विश्व प्रसिद्ध बनारसी पान में स्थानीयता का स्वाद घुलाएंगे किसान, 1 लाख 26 हजार 132 रुपये मंजूर

    प्रांत प्रचार प्रमुख डा. मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में काशी प्रांत में 138 शाखाएं बढ़ी हैं। पिछले वर्ष प्रांत में जहां 2713 शाखाएं थीं, वहीं इस वर्ष 2851 शाखाएं लग रही हैं। विद्यार्थी संयुुक्त शाखा, महाविद्यालयीन, तरुण व्यवसायी, प्रौढ़, व्यवसायी एवं बाल शाखाओ में तेजी से वृद्धि हुई है। साप्ताहिक मिलन, संघ मंडली में भी प्रांत में वृद्धि हुई है जो संध की समाज में बढ़ती लोकप्रियता का जीवंत उदाहरण है।